HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी व दशहरा के पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी व दशहरा के पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्री राम ने धर्म के मार्ग पर चलते हुए रावण पर विजय प्राप्त की थी।
 मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि विजयादशमी का पर्व उत्सव और शक्ति के समन्वय का भी पर्व है। हर्ष, उल्लास व विजय का यह पर्व हमें बुराइयों के परित्याग की भी सद्प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें यह भी सीख देता है कि सत्य और शौर्य के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपस में मिल जुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ इस त्यौहार को मनाने की अपील की है।
Next Post

युग पुरुष नारायण दत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस भवन  उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, विभिन्न सरकारों में कई मंत्रालयों के पूर्व केंद्रीय मंत्री,उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश में औद्योगिक क्रांति के जनक,भारतीय राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी,विकास पुरूष स्व श्री नारायण दत्त तिवारी जी की उनके जन्मदिन(18अक्टूबर1925) पर नम आँखों से भावभीनीश्रद्धांजलि देते हुये  जीतमणि पैन्यूली संपादक Views: 491

You May Like