देहरादून। प्रदेश के सभी इलाकों में गुरुवार को मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह से ही अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई थी। गुरुवार को सीमा सड़क संगठन ने चमोली में चीन सीमा क्षेत्र में नीती और माणा हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाना शुरू कर दिया। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे बर्फ जमी हुई है, जबकि जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आगे हाईवे अवरुद्ध रहा।
सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए बीआरओ की ओर से दोनों हाईवे पर जमीं बर्फ को जेसीबी मशीन से हटाया जाने का काम जारी रहा। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों हाईवे पर भारी मात्रा में बर्फ जमीं हुई है। बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही बर्फ हटाकर हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष को निष्कासित करे भाजपाः एनएसयूआई
Thu Jan 7 , 2021
एनएसयूआई ने यमुना कॉलोनी तो यूथ कांग्रेस ने महिला आयोग का घेराव किया देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव विकास नेगी के नेतृत्व में यमुना कॉलोनी स्थित प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like
-
आज शुक्रवार 28 ता0का पंचाग
Pahado Ki Goonj December 29, 2017


