हल्द्वानी। पंचक्की चौराहा के पास निवास करने वाले गुमशुदा व्यापारी का शव पुलिस चौकी के समीप नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में पुलिस नहर में गिरने से मौत बता रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम के पंचक्की चौराहा के पास रहने वाले बिजली समान कारोबारी संतोष कुमार मंगलवार शाम से गुमशुदा था। जहां उसकी स्कूटी चंबल पुल के पास से नहर किनारे से बरामद हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, बीते रोज इस मामले में परिजनों ने काठगोदाम पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की थी। जहां परिवार और पुलिस संतोष की तलाश में जुटी हुई थी। लापता संतोष बहुगुणा का शव चंबल पुल से करीब 3 किलोमीटर दूर नहर से बरामद हुआ है। .मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में संतोष की नहर में गिरने से मौत हुई होगी, जहां नहर में शव बहकर आया होगा। नहर में बहने से शरीर पर चोट के निशान हो सकते हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
महाविद्यालय बडकोट में प्रवेशार्थियों के स्वागत में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन ।
Fri Sep 16 , 2022
महाविद्यालय बडकोट में प्रवेशार्थियों के स्वागत में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन । बड़कोट। मदन पैन्यूली । राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय टटाउ बड़कोट में स्नातक के नव प्रवेशार्थियों के स्वागत हेतु अभिविन्यास तथा नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग कार्यक्रम के बीच किया गया। कार्यक्रम […]
You May Like
-
मेडल पहना कर किया सुमित कुमार को सम्मानित
Pahado Ki Goonj September 19, 2018


