HTML tutorial
HTML tutorial

गोपेश्वर में देर रात मैक्स खाई में गिरी,तीन की मौत, एक लापता

Pahado Ki Goonj

चमोली। चमोली से गोपेश्वर के करीब निजमुला मोटर मार्ग पर थल्ली तोक पर बीती देर रात एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। मैक्स में चार स्थानीय लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौत हो गयी। जबकि एक शव की तलाश की जा रही है। मौके पर पहंुची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनसार बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर शनिवार देर रात साढ़े आठ बजे थल्ली तोक में एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही 108 एंबुलेंस भी बुलवा ली गईं। लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी दिक्कतें आ रही थीं।
पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने बताया कि अंधेरा होने और गहरी खाई में उतरने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने से रेस्क्यू के काम में दिक्कत आ रही थी। उसके बाद रविवार सुबह फिर से रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने तीन लोगों के शव को खाई से निकाला, जबकि एक शव की तलाश की जा रही है। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी :राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में दो छात्रों के बीच जमकर मारपीट, में एक छात्र की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी :- राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में दो छात्रों के बीच जमकर मारपीट, इस दौरान एक छात्र की मौत, पुलिस ने आरोपी छात्र को लिया हिरासत । उत्तरकाशी जनपद के इंटर कॉलेज मोरी में दो छात्रों के किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें 13 साल के […]

You May Like