देहरादून। 23 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ कई मंत्री भी शपथ लेंगे। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को देखें तो कैबिनेट से बाहर जाने में रेखा आर्य की संभावना सबसे ज्यादा है। क्योंकि एक तो महिलाओं में ऋतु खंडूड़ी की कैबिनेट में जगह तय मानी जा रही है। दूसरा अगर जाति समीकरण को देखें तो कुमाऊं से चंदन राम दास भी आते हैं तो रेखा आर्य रिजर्व कोटे से बाहर हो सकती हैं। अगर देहरादून से खजान दास को कैबिनेट में लिया जाता है जो कि पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं तो ऐसे में रेखा आर्य का बाहर जाना तय है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि बंशीधर भगत को भी इस बार कैबिनेट से बाहर रखा जा सकता है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष या फिर राज्यसभा भी भेजा जा सकता है। कैबिनेट से बाहर जाने वालों के नाम में गणेश जोशी का भी नाम है और बिशन सिंह चुफाल भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी रेस्ट दे सकती है। पुराने मंत्रियों में सुबोध उनियाल को लेकर के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार पार्टी उन पर विचार कर सकती है। दुष्यंत कुमार गौतम ने बताया कि इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई पदाधिकारी कल देहरादून पहुंचेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी कल शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। वहीं, बीजेपी के जीते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि वह सुबह सबसे पहले मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर पूजा-अर्चना और अरदास करेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह पर पहुंचेंगे. देहरादून परेड ग्राउंड में दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने पर उन्होंने कहा प्रदेश के सभी मतदाताओं का हम आभार व्यक्त करते हैं। इस बार उत्तराखंड में कई इतिहास इस विधानसभा चुनाव में बने हैं। चुनाव में एक इतिहास महिलाओं के मतदान को लेकर के भी है, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण, ध्वजदंड की बाज ने की परिक्रमा
Tue Mar 22 , 2022
देहरादूनः। प्रदेश की राजधानी देहरादून में स्थित दरबार श्री गुरु राम राय महाराज परिसर में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. ऐतिहासिक दरबार साहिब में मंगलवार को विधि-विधान के साथ 90 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण किया गया। ऐतिहासिक झंडे जी मेला का आरोहण दास महाराज की […]

You May Like
-
शिक्षको ने जाना अंधविश्वास के पीछे के विज्ञान का राज
Pahado Ki Goonj December 29, 2020

