महाराज ने चौबट्टाखाल को दी करोड़ों की सौगात

Pahado Ki Goonj

सतपुली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए ताल के चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई और कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत भी दी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संयुत्तफ चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विघालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया।
उन्होंने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रूपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविघालय चौबटृाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम जिन्होंने 1.50 किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार की धनराशि से निर्मित 2कृ2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज, बृजमोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवान, क्षेत्र पंचायत दीपा देवी, प्रधान प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, विधानसभा प्रभारी दलबीर सिंह नेगी, परियोजना निदेशक सनातन, रमेश तिवारी एवं कैप्टन गंगा सिंह आदि उपस्थित थे।

Next Post

घोटालेबाजों के खिलाफ कार्यवाही करे सरकारः गोदियाल

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुंभ में कोविड टेस्टिंग घोटाला, मोबाइल लैपटॉप समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। आज कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल बाद नींद से […]

You May Like