HTML tutorial
HTML tutorial

मचा हड़कंपःसीएम धामी ने निर्देश पर प्रदेशभर में सौ से अधिक शराब की दुकानों पर छामेमारी ।

Pahado Ki Goonj

मचा हड़कंपःसीएम धामी ने निर्देश पर प्रदेशभर में सौ से अधिक शराब की दुकानों पर छामेमारी ।

देहरादून। मंगलवार कोे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। अचानक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप में मच गया। सुबह से ही शराब की दुकानों में अफरा-तफरी देखने को मिली।
लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे।
टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।
सीएम धामी ने सख्त निर्देश दिए कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

संपूर्ण भारत में की जाएगी गोध्वज स्थापना भारत यात्रा - ब्रह्मचारी मुकुंदानंदः 

  3 सितंबर,  अयोध्या उत्तर प्रदेश    संपूर्ण भारत में की जाएगी गोध्वज स्थापना भारत यात्रा –  ब्रह्मचारी मुकुंदानंदः     22 सितम्बर को अयोध्या में गोध्वज स्थापित करने आएंगे परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानदः सरस्वती जी ‘१००८’ महाराज     सम्पूर्ण भारत में गौमाता को राष्ट्रमाता […]

You May Like