लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, जो होंगे देश के अगले आर्मी प्रमुख, जानिए उनकी राष्ट्रसेवा में योगदान

Pahado Ki Goonj

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, जो होंगे देश के अगले आर्मी प्रमुख, जानिए उनकी राष्ट्रसेवा में योगदान

देहरादून, पहाडोंकीगूँज,थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। वह 1 मई को 29वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभले फ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले थल सेना प्रमुख होंगे। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अधिकारी हैं। वह आर्मी प्रमुख एमएम नरवणे का स्थान लेंगे। एमएम नरवणे के बाद मनोज लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थल सेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। मौजूदा वक्त में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे 1 मई को 29वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। आर्मी प्रमुख एमएम नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक मनोज पांडे को 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन किया गया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के साथ पल्लनवाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी। अपने करियर में वे कई अहम पदों पर रहे हैं और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में शामिल रहे हैं।

एक फरवरी को थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले वह थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अंडमान निकोबार कमान के प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वह जून 2020 से मई 2021 तक अंडमान निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ थे।

Next Post

भारत शिरोमणि अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन

 टिहरी गढ़वाल, पहाडोंकीगूँज,प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता माँ भारती के वीर सपूत,गढ़वाल राइफल्स के जांबाज जवान अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन। इस वीर सपूत का जन्म आज के दिन 21अप्रैल 1895 को  उत्तराखंड में देश के विकास का आर्थिक धाम टिहरी गढ़वाल में […]

You May Like