घर के निकट खेल रहे दो किशोर को तेंदुए ने हमला कर किया घायल

Pahado Ki Goonj

दन्यां, अल्मोड़ा : भनोली क्षेत्र के दूरस्थ गांव में तेंदुए ने घात लगाकर दो किशोरों पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में भर्ती कराया गया है।

दूरस्थ गांव चमरौली कनारी निवासी ललित कुमार (13) पुत्र बसंत राम और इसी गांव के नीरज कुमार (15) पुत्र भुवन राम घर के पास खेल रहे थे। तेंदुए ने घात लगाकर खेल रहे दोनों किशोर पर धावा बोल दिया। दोनों को पंजों से बुरी तरह से नोच दिया।

इस दौरान दोनों के शोर मचाने पर पास में ही रहने वाले रवींद्र कुमार और मोहन सिंह सिंग्वाल सहित अनेक लोग वहां पहुंच गए। तेंदुआ दोनों को घायल कर भाग गया।

मोहन सिंह सिंग्वाल ने तत्काल 108 सेवा के जरिये दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। दोनों को तीन दर्जन से अधिक टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Next Post

चोरों ने तोड़े मंदिर के ताले, मूर्ति सहित लाखों की रकम उड़ाई

रुड़की : सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कानूनगोयन मेन बाजार में प्राचीन जैन मंदिर में धावा बोलकर चोर अष्टधातु की मूर्तियां, दानपात्र में रखी लाखों की रकम चुरा ले गए। देर रात चोर मंदिर के पिछले हिस्से से चढ़कर भीतर आए और ग्रिल  के ताले तोड़कर मंदिर परिसर में घुसे। […]

You May Like