HTML tutorial
HTML tutorial

सूबे में सियासी संकट,सीएम तीरथ ने की इस्तीफे की पेशकश

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के राष्घ्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे की वजह संवैधानिक संकट पैदा होना बताई जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को उनके आवास पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने बुधवार रात को भी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की थी। शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए अपने विशेष विमान से उड़ान भरीं। सूत्रों के मुताबिक, उतराखंड के मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा देने की पेशकश इसलिए की क्योंकि राज्य में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। तीरथ सिंह रावत ने पत्र में कहा है कि अनुच्छेद 164 । के हिसाब से उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद छह महीने में विधानसभा का सदस्य बनना था लेकिन अनुच्छेद 151 कहता है कि अगर विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता हैं तो उपचुनाव नही कराए जा सकते। इसलिए मैं उतराखंड में संवैधानिक संकट ना खड़ा हो, इसलिए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना चाहता हूं।
सीएम तीरथ सिंह रावत तीन दिन से दिल्ली के बाद देहरादून लौटे हैं। दिल्ली में उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन यूपी से शुरू हुआ। फिर उत्तराखण्ड राज्य बना और मैं यहां आ गया। मुझे. वहां भी काम करने का मौका मिला। मैं यहां भी कर रहा हूं। पार्टी ने मुझे सांसद बनाया, सीएम बनाया, आगे जो रणनीति तय करेगी हम उसी पर काम करेंगे।

Next Post

बड़ी खबर :- पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री ।

बड़ी खबर :- पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री ।   देहरादून :- उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like