HTML tutorial
HTML tutorial

देर रात अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

Pahado Ki Goonj

रुड़की, 10 जून। देर रात पुरानी तहसील के पास अज्ञात बदमाशों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
अधिवक्ता, मोहम्मद उस्मान टांडा भनेड़ा गांव के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी अंजुम के साथ रुड़की के पुरानी तहसील के पास लंबे समय से रह रहे थे। घटना उस वक्त घटी जब अधिवक्ता मोहम्मद उस्मान किसी कार्य से अपने स्कूटर से घर से बाहर निकले थे। देर रात जब वो वापस लौटकर घर के गेट के बाहर पहुंचे ही थे, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टी कहना दुर्भाग्यपूर्णःहरीश रावत

देहरादून, 10 जून। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के शीर्ष नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। हरीश रावत ने कहा कि जितिन प्रसाद का जाना कांग्रेस के मुंह पर चांटा है। हरीश रावत […]

You May Like