HTML tutorial

खनेड़ा गांव में नव दिवसीय शप्त चंडी महायज्ञ का विधि-विधान से समापन ।

Pahado Ki Goonj

खनेड़ा गांव में नव दिवसीय शप्त चंडी महायज्ञ का विधि-विधान से समापन ।

उत्तरकाशी । बडकोट ।

नौगांव विकासखंड के खनेड़ा गांव में नव निर्मित माँ भगवती राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित नव दिवसीय शप्त चंडी महायज्ञ का आज विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का भव्य समापन हुआ।
ग्रामवासियों द्वारा माँ भगवती राजराजेश्वरी का नया मंदिर निर्मित किया गया है। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रधान देवता माँ भगवती राजराजेश्वरी एवं आराध्य देव जाखेश्वर–सोमेश्वर के सानिध्य में नव दिवसीय शप्त चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।
महायज्ञ के दौरान समस्त ग्रामवासियों ने अपने आराध्य देवी-देवताओं से सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यज्ञ में पूरे गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य विवेक नौटियाल सहित विद्वान ब्राह्मण मंडली ने वैदिक विधियों के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई। नव दिवसीय महायज्ञ के दौरान अनेक धार्मिक अनुष्ठान, हवन, पूजन एवं विशेष पाठ आयोजित किए गए।
सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर देवता कुंशाला से जाख महाराज तथा देवी स्यालना से माँ भगवती भी शप्त चंडी महायज्ञ में सम्मिलित रहीं, जिससे आयोजन की धार्मिक गरिमा और भी बढ़ गई।

Next Post

अब स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की प्रेस वार्ता आज 11बजे किजाएगी

पत्रकारों के परामर्श में बताया 11 बजे राष्ट्रपति जी का अभिभाषण होना है , इसलिए आज की पत्रकार वार्ता का समय संशोधित करके 11 बजे कर दिया गया है । अब पत्रकार वार्ता 11 बजे होगी । कृपया संशोधित समय का ध्यान रखें । शैलेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी – पूर्व […]

You May Like