HTML tutorial

खलाड़ी के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित ।

Pahado Ki Goonj

खलाड़ी के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित
उत्तरकाशी। पुरोला  ।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को लगभग रात्रि 7:45 बजे एक डंपर वाहन (UK 07 CB 8998) खलाड़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि वाहन में केवल चालक ही सवार था। दुर्घटना के दौरान चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे वह सुरक्षित है।
वाहन चालक की पहचान राजेंद्र सिंह (54 वर्ष) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम देवढुंग, तहसील पुरोला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार डंपर नौगांव से रेत लेकर ग्राम करड़ा की ओर जा रहा था, तभी खलाड़ी के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

डायट बड़कोट में “उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” के तहत अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

डायट बड़कोट में “उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” के तहत अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित उतरकाशी । बड़कोट, ( रिपोर्ट मदन पैन्यूली) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट, उत्तरकाशी में शनिवार को भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सभी के लिए शिक्षा” के अंतर्गत “उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” के तहत जनपद उत्तरकाशी के […]

You May Like