HTML tutorial
HTML tutorial

101 साल बाद जयंती योग पर मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र के जयंती योग में 30 अगस्त को मनाई जाएगी। 29 अगस्त को रात 11.25 बजे अष्टमी तिथि शुरू होगी, जो 30 अगस्त देर रात 1.59 बजे तक रहेगी। 101 वर्ष बाद इस दिन जयंती योग बन रहा है।
जन्माष्टमी को लेकर जहां मंदिर समितियों ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है, वहीं बाजार भी कान्हा की ड्रेस और झूलों से सज गए हैं। धार्मिक मान्यतानुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। गढ़ी कैंट स्थित नवग्रह शनि मंदिर के आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक शास्त्रों में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि में चंद्रमा का होना और सोमवार अथवा बुधवार होना बेहद दुर्लभ संयोग माना जाता है, जिससे जयंती योग का निर्माण होता है। हिंदू पंचाग के अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी पर सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। ऐसे में इस दिन 12 बजे तक जागरण, पूजन, वंदन करना शुभ रहेगा।जन्माष्टमी पर इस बार अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृतम संघ (इस्कान) ओएनजीसी के सामुदायिक केंद्र में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके अलावा चौतन्य गौड़ीय मठ डीएल रोड, श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, आदर्श मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया है। कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन, नृत्य, संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

Next Post

उद्योग एवं व्यापार मंडल समिति ने की उत्तराखंड राज्य कर आयुक्त से मुलाकात

देहरादून। प्रदेश उद्योग एवं व्यापार मंडल समिति उत्तराखंड का शिष्टमंडल ने प्रदेश महामंत्री विनय गोयल के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य कर आयुक्त जीएसटी अहमद इकबाल के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखंड के उद्योग एवं व्यापार के समक्ष आ रही विभिन्न कठिनाइयों के संदर्भ में विस्तृत रूप […]

You May Like