देहरादून,जय बद्रीविशाल।
सम्मानित पत्रकार साथियों को सादर अभिवादन, आप सभी आज 26 अगस्त को 11 am से उज्वल रेस्टोरेंट देहरादून तिब्बती मार्केट के सामने होने वाली बैठक में समय से आने की कृपा कीजिएगा और अपना बहुमूल्य सुझाव देकर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करते प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कीजिएगा। आपके उज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हैं।

आगे पढ़ें
भाजपा ने की प्रदेश प्रवक्ता टोली की घोषणा
देहरादून। भाजपा ने प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए 8 नये प्रवक्तओं की घोषणा की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह नियुक्ति की गयी है।
आगे पढ़ें
*राहुल, युवाओं के सम्मुख सनातन की नकारत्मक छवि गढ़ना चाहते हैं: भट्ट*
*वर्ग विशेष को खुश करने के लिए राहुल द्वारा सनातन अपमान अक्षम्य : भट्ट*
*हिंदू धर्म शास्त्रों को समझने में राहुल को कई जन्म कम पड़ेंगे: भट्ट*
देहरादून 25 अगस्त। भाजपा ने मनु स्मृति पर राहुल के बयानों को भावी पीढ़ी के सामने सनातन की नकारत्मक छवि गढ़ने की कोशिश बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने तंज कसा कि कांग्रेसी युवराज जन्म और कर्म किसी भी तरह से हिंदू नहीं हैं, उसपर वे वर्ग विशेष को खुश करने के लिए वे सिर्फ सनातन के अपमान में लगे रहते हैं। सृष्टि के पहलें मानव धर्म शास्त्र को समझने में उन्हें कई जन्म भी कम पड़ने वाले हैं।
उन्होंने मीडिया में जारी प्रतिक्रिया में आक्रोश व्यक्त करते हुए। कहा कि राहुल और कांग्रेस लगातार सिर्फ हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति को ही निशाना बनाती है। वो प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारते है, उनके जन्मस्थान पर मंदिर बनने का विरोध करती है, उनके नेता और सहयोगी सनातन धर्म को कोरोना, डेंगू और सांप से खतरनाक बताते हैं। लेकिन ऐसे लाख प्रपंचों के बाद भी जनता ने कांग्रेस पार्टी को स्वीकारा नहीं और उनके सनातन विरोधी पापों की सजा हर चुनाव में दी है। लेकिन लगता है राहुल गांधी और कांग्रेस ने सबक नहीं लिया और इस बार देश की युवा पीढ़ी को सनातन धर्म को लेकर बरगलाने लगी है। जैसा उन्होंने पुणे के अपने छात्र संवाद कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्पणियां हिंदू धर्म ग्रंथों और संस्कृति पर की।
उन्होंने पलटवार कर कहा कि लगता है वे भारत की परंपरा, विरासत और पूर्वजों का अपमान करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। उन्होंने कहा, प्राचीन भारतीय मूल्यों या मनु पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी से पहले, उन्हें वेदों और पुराणों का अध्ययन करना चाहिए। हालांकि जिस तरह की उनकी योग्यता और ज्ञान नजर आता है, उसको देखते हुए उन्हें सनातन पर प्रतिक्रिया के लिए कई जन्म लेने पड़ सकते हैं।
वहीं गंभीर सवाल उठाया कि राहुल गांधी केवल हिंदू ग्रंथों पर ही बार-बार हमला क्यों करते हैं, जबकि अन्य धर्मों के मामलों में ऐसा रुख नहीं अपनाते। उन्हें तीन तलाक नहीं दिखता, हलाला से दिक्कत नहीं होती, चार चार पत्नी का हक गलत नहीं लगता, हिजाब एवं बुर्के में रूढ़िवादिता नहीं नजर आती है, कुरान ठीक, बाईबल भी सही। अफसोस उन्हें सारी बुराइयों हिन्दू धर्म, संस्कृति और ग्रंथों में नजर आती है क्योंकि उन्हें हिंदू धर्म को बदनाम करने का बहाना चाहिए ताकि वर्ग विशेष का उनका वोट बैंक खुश हो।
उन्होंने दावा किया कि राहुल कांग्रेस का यह राजनीतिक प्रोपेगेंडा सफल नहीं होगा और सभी सनातनी, संस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी शक्तियां लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें करारा जवाब देंगी। जिसका सबसे ताजा और बड़ा परिणाम कांग्रेस पार्टी को देवभूमि की जनता 27 के चुनावों में पूरी तरह नकार कर देगी।
आगे पढ़ें
अग्निवीरों और उपनल कर्मियों पर निर्णय मे दिखी सीएम धामी की संवेदनशीलता: चौहान
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी कैबिनेट मे अग्निवीरों और उपनल कर्मियों के बारे मे लिए निर्णय अत्यंत सराहनीय है और उससे सीएम धामी की युवाओं के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता साफ दिखी है।
चौहान ने कहा कि सेना मे सेवा देकर लौटने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित और अधिक उज्जवल हो इसके लिए राज्य सरकार ने अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना का निर्णय लिया है। इस निर्णय से उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल होगा। कैबिनेट का यह निर्णय वीर युवाओं के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। अग्निवीर रोजगार सेल उन्हें उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेगा।
उन्होंने कहा कि उपनल कर्मियों के मामले मे सीएम ने इस बात को साबित किया कि वह घोषणा नही, बल्कि जमीन पर कार्य करने मे विश्वास करते हैं। 1 जनवरी 2016 से ब्रेक वाले उपनल कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं पद के सापेक्ष कार्य न करने वाले कर्मियों के लिए भी नए पद सृजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस मे छूट जारी रहने से लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और यह राज्य के पर्यावरण सरंक्षण की दिशा मे बेहतर कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य मे सड़कों के सुधार की दिशा मे अभियान और सीएम द्वारा खुद सड़क मार्ग द्वारा आवाजाही कर मॉनिटरिंग की बात करना बेहतरीन कदम है।
चौहान ने कहा कि जन हित के अन्य विंदुओं पर पर सार्थक प्रगति निश्चित है । लेकिन जिस तरह सीएम धामी ने हर जरूरत मंद तथा युवा और महिलाओं के सम्मान को आगे कर हर बार नई पहल की उससे ही वह देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों मे सुमार हैं। निश्चित रूप से धामी के विकास के विजन की बदौलत राज्य मे भाजपा हैट्रिक की ओर अग्रसर है।
आगे पढ़ें
नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी दबोचा

पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी रमेश सिंह राणा निवासी क्यूटी, थाना नाचनी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के उपरांत आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसीकृपतारसी करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स एकत्र किए गए। सर्विलांस सैल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बीती रात ग्राम थियून, थाना नालागढ़, जनपद सोलन (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आगे पढ़ें
चीनी हुई महंगी, कांग्रेस ने विरोध जताते हुए राहगीरों को पिलाई फीकी चाय
नैनीताल। चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध की आंच अब हल्द्वानी तक पहुंच गई है। चीनी के दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने तिकोनिया चैराहे पर अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राशन, तेल, चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चीनी वाली चाय आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन महंगाई के कारण अब लोगों को फीकी चाय से ही काम चलाना पड़ रहा है। इसी संदेश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल लगाम लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
आगे पढ़ें
भारी मात्रा में चोरी की कॉपर की तार सहित तीन गिरफ्तार

देहरादून। कापर की तार चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास 60 मीटर चुरायी गयी कापर वायर बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 21 अगस्त को प्रभुदयाल पुत्र शरनदास निवासी इको दून होटल, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर देकर बताया गया था कि उनके होटल में लगे एसी की काँपर तार को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसकृपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी तथा बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने चक्की टोला जाने वाले रास्ते से चैकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को घटना में चोरी की गयी 60 मीटर कापर वायर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम ललित साहनी उर्फ लाल बुआ पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल न्यू पटेलनगर देहरादून, विवेक साहनी उर्फ मार्टिन पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर, बिहार हाल पता न्यू पटेलनगर व वंश यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी केयर आँफ श्रीमति माला निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून बताया। बताया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी उक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक साहनी का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
आगे पढ़ें
बुधवार को निकलेगी विशाल टपकेश्वर शोभायात्रा,रूट रहेंगे डाइवर्ट
देहरादून। 26 अगस्त को शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम होना है। जिसे देखते हुए दून पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान तैयार किया है। शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर तक रहेगा। शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चैक होते हुए झंडा बाजार होकर पल्टन बाजार से घंटाघर होकर बिंदाल होते हुए कैंट क्षेत्र से डाकरा बाजार होकर गढ़ी कैंट चैक से टपकेश्वर मन्दिर तक जाएगी।
शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चैक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। प्रिन्स चैक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा। शोभायात्रा के सहारनपुर चैक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चैक से कोई भी वाहन सहारनपुर चैक की ओर नहीं आयेगा। वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चैक से पार्क रोड की ओर भेजा जायेगा।
शोभायात्रा के सहारनपुर चैक से झंडा बाजार में प्रवेश करने और सहारनपुर चैक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डाइवर्जन को सामान्य कर दिया जायेगा। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चैक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा जायेगा। बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चैक से बिन्दाल चैकी कट, बिन्दाल ध् कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चैक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये जाएंगे।
शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जायेगा। पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
बैरियर/डायवर्ट प्वांइटरू पटेल नगर मण्डी,बल्लीवाला चैक,मातावाला बाग तिराहा,बल्लुपूर चैक,कौलागढ चैक,दर्शन लाल चैक,प्रिंस चैक और घंटाघर, वाहन चालकों से अनुरोध की समय 14 बजे से 20 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। शोभायात्रा के मद्देनजर सभी प्रकार के लोडिंग वाहनों का समय सुबह 10.00 बजे से 20.00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चैधरी ने बताया कि देहरादून की सभ्रान्त नागरिकों और जनता से अपील है कि शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक और डाइवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।
आगे पढ़ें
पूर्व विधायक ठुकराल पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज
रुद्रपुर। बीते रोज बैठक के दौरान कुमाऊं आयुक्त के सामने विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर ठुकराल पर सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर उनके एलाइंस कॉलोनी स्थित घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। सोमवार को मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक थी।
बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने में बैठ गए थे। देर रात सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाने में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के विरुद्ध सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने की प्राथमिकी पंजीकृत हुई थी, जिसके बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया था। हालांकि पूर्व विधायक ठुकराल ने भी सिडकुल पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन पुलिस उसकी फिलहाल जांच कर रही है।पूर्व विधायक पर हुए प्राथमिकी के बाद पुलिस की चार वाहन उनके एलाइंस स्थित आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी धर्मपत्नी ही घर पर थी, जबकि पूर्व विधायक घर पर नहीं थे। पूर्व विधायक के न मिलने पर पुलिस की टीम वापस लौट आई।किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा है कि केस दबाव में लिखा गया है, बिना वारंट के घर में दबिश कैसे दी गई है, इसका जवाब सरकार को देना होगा। इस दौरान पुलिस ने धक्का मुक्की हो गई। विधायक बेहड एसएसपी दफ्तर पहुंचे तो किच्छा विधायक एसएसपी ऑफिस में धरने में बैठ गए।
आगे पढ़ें
कॉमन फैसिलिटी सेंटर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है।
मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व जिला प्रशासन देहरादून की अभिनव पहल से सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को अब नया जीवन मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में है। केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपे जाने से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सहसपुर ब्लॉक के निकट जिला उघोग केंद्र में वर्ष 2024 में स्थापित की गई इस सिलाई यूनिट को अब आस्था कलेक्टर लेवल फेडरेशन, सहसपुर ब्लॉक को सौंप दिया गया है। करीब 25 से 30 आधुनिक सिलाई मशीनों से लैस इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ उत्पादन और बाजार से जोड़ने की योजना है। शुरुआती दौर में इस यूनिट में ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन बाद में यूनिट बंद हो गई। अब जिला प्रशासन ने इसे दोबारा सक्रिय करते हुए कॉमन फैसिलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया है। यहां महिलाएं जूट बैग, स्कूल ड्रेस, कार कवर और बाइक सीट कवर सहित विभिन्न उत्पाद तैयार करेंगी। जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की डिजाइनिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही निजी कंपनियों से संपर्क कर स्वयं सहायता समूहों को ऑर्डर दिलाने की योजना है। भविष्य में सेलाकुई जैसे औघोगिक क्षेत्रों से बड़े स्तर पर बल्क ऑर्डर प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। इससे महिलाओं को नियमित काम और बेहतर आमदनी का अवसर मिल सकेगा। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें उत्पादन, बाजार और आय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि आधुनिक मशीनों से लैस यह केंद्र सहसपुर क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ उन्हें ट्टलखपति दीदी’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि सहसपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर एक ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर कार्य कर रहा था। अब प्रशासन की ओर से इसे समूह की महिलाओं को संचालित करने के लिए दिया जा रहा है, जिसके लिए क्लस्टर का चयन भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल आधुनिक मशीनों का सदुपयोग होगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को जूट बैग, स्कूल ड्रेस सहित कई उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा और वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि सीएफसी सेंटर के पुनः सक्रिय होने से कई महिलाओं को ट्टलखपति दीदी’ बनने में मदद मिलेगी। जिला परियोजना प्रबंधक रीप सोनम गुप्ता ने बताया कि सहसपुर बैरियर के पास जिला उघोग केंद्र की ओर से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया था, जिसमें कई आधुनिक सिलाई मशीनें उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन की पहल पर अब इन मशीनों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सहसपुर ब्लॉक की कई ग्रामीण महिलाएं सिलाई में पहले से ही निपुण हैं। आधुनिक मशीनें इन महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ उनकी आय बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगी।
आगे पढ़ें
युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला,कार को भी किया छतिग्रस्त
देहरादून। बीती रात थाना वसंत विहार क्षेत्र के बल्लूपुर चैक के पास गाड़ी हटाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कई युवकों ने हेलमेट लाठी, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया, जबकि आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना वसंत विहार में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं पेट्रोल पंप पर हुई इस घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
कैलाशपुरी निवासी नवीन भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रात अपने घर से बाहर जा रहे थे। बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की जिस पर युवक बैठा था। नवीन भाटिया ने युवक से मोटरसाइकिल हटाने को कहा तो वह बहस करने लगा। उसके बाद जब नवीन भाटिया कर से भारत पेट्रोल पंप बल्लूपुर चैक पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने नवीन भाटिया को घेर कर हेलमेट लाठी रॉड और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को बहुत बुरी तरह पीटा और पीड़ित की गाड़ी पर भी हेलमेट और डंडों से वार करते हुए कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। पेट्रोल पंप पर घटना होते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, लेकिन इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर हुए पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन शहर के तमाम हिस्सों से आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। जो पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के दावे की पोल खोल रही है।
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए*
*मिठाई, अनाज उत्पाद, दही समेत अन्य खाद्य सामग्री की हुई जांच; नमूने प्रयोगशाला भेजे, मानक फेल होने पर होगी कार्रवाई*
/टिहरी/25 अगस्त, 2026:*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में त्यौहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति विभाग, पुलिस विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने चंबा बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरी एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए 10 खाद्य नमूने संग्रहित किए। इनमें मिठाई के 4, अनाज उत्पाद के 3, दही का 1 तथा अन्य खाद्य पदार्थों के 2 नमूने शामिल हैं। सभी नमूने जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची चस्पा करने तथा स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उपभोक्ताओं से भी मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, स्वच्छता और पैकेजिंग की जानकारी पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।
इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, टिहरी द्वारा दो होटलों में कालातीत खाद्य सामग्री पाए जाने के संबंध में न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, आपूर्ति निरीक्षक रवि राणा तथा पुलिस विभाग से कांस्टेबल सतीश एवं सहायक श्रीचंद शामिल रहे।
आगे पढ़ें
*विशेष गहन पुनरीक्षण: टिहरी में 97.97 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी, दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी*
/टिहरी/25 अगस्त, 2026;*
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की सुनवाई के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। जनपद में प्राप्त दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया हेतु 31 अगस्त 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है तथा 15 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन प्रस्तावित है। बताया कि 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 994 मतदान केंद्र तथा 4,63,628 मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि प्रकाशित निर्वाचक नामावली के उपरांत अनमैप एवं विसंगति की श्रेणी में चिह्नित निर्वाचकों को नोटिस वितरित कर सुनवाई की जा रही है। जनपद में कुल 1,17,501 नोटिस जारी एवं वितरित किए गए हैं, जिनमें से 1,15,115 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। इस प्रकार जनपद में 97.97 प्रतिशत सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, जबकि 2,386 नोटिसों पर सुनवाई शेष है।
विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में सभी 19,131 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। वहीं घनसाली में 97.74 प्रतिशत, नरेंद्रनगर में 96.87 प्रतिशत, प्रतापनगर में 99.12 प्रतिशत, टिहरी में 94.89 प्रतिशत तथा धनोल्टी में 99.36 प्रतिशत सुनवाई पूर्ण हुई है। शेष नोटिसों की सुनवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने की कार्रवाई की जा रही है। जो कि शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी।
अर्ह नागरिकों एवं निर्वाचकों से प्राप्त दावे-आपत्तियों के संबंध में प्रारूप-6, 6क, 7 एवं 8 के कुल 3,964 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पूर्व से लंबित प्रकरणों को मिलाकर निस्तारण हेतु कुल 6,990 प्रकरण उपलब्ध हैं। इनमें प्रारूप-6 के 4,229 प्रकरणों के सापेक्ष 18 नोटिस तथा प्रारूप-7 के 867 प्रकरणों के सापेक्ष 203 नोटिस जारी किए गए हैं। प्रारूप-6क एवं प्रारूप-8 के प्रकरणों में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपादित करने में सहयोग की अपेक्षा की।
आयोजित बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह, वरिष्ठ सहायक मनोज भट्ट, भाजपा राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जयेन्द्र पंवार, कांग्रेस से गब्बर सिंह रावत, नवीन सेमवाल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
*जिला सूचना कार्यालय, टिहरी गढ़वाल*
[25/08, 4:52 pm] DM Tehri Garhwal: प्रेस नोट –
टिहरी गढ़वाल, 25 अगस्त 2026
*आरसेटी नई टिहरी में 06 दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण संपन्न*
आरसेटी संस्थान नई टिहरी द्वारा 20 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक 06 दिवसीय वित्तीय समावेशन (एफएलसीआपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के 23 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसमें स्मार्ट बचत, परिपक्वतापूर्ण ऋण, बुद्धिमतापूर्ण व्यय, सामाजिक सुरक्षा, बीमा एवं निवेश सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का बेहतर उपयोग करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने के संबंध में जानकारी दी गई। संस्थान निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक करने के लिए उनके दायित्वों के प्रति सचेत किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर परियोजना निदेशक ज्योति, एसबीआई आरसेटी निदेशक दीपक कोठियाल, उपासक से ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रप्रकाश डंगवाल एवं आरसेटी संकाय संजीव नेगी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित किए गए।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 25 अगस्त 2026
*जिलाधिकारी ने तहसील टिहरी का किया निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने तहसील टिहरी का निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों, अभिलेखागार एवं एसडीएम न्यायालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नजारत कक्ष में कनिष्ठ सहायक भुवनेश्वर प्रसाद ने डाक पंजिका एवं नोटिसों से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने नजारत अधिष्ठान से संबंधित पंजिकाओं एवं पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया।
इसके पश्चात संग्रह अधिष्ठान कक्ष में सर्विस बुक आदि का निरीक्षण किया गया। पेशकार रमेश जरधारी द्वारा एसडीएम न्यायालय में दर्ज व निस्तारित वादों तथा कोर्ट डायरी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने न्यायालय में दर्ज एवं निस्तारित किए जाने वाले सभी मामलों की पत्रावलियों का नियमानुसार रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो के मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का भी जायजा लिया गया तथा वहां रखे अभिलेखों के बस्तों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से संबंधित भू–अभिलेखागार कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने तहसीलदार एवं पेशकार को निर्देश दिए कि एसडीएम न्यायालय में दर्ज अथवा निस्तारित होने वाले प्रत्येक प्रकरण की पत्रावली पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कार्यवाही के बाद संबंधित पत्रावलियों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर फाइल एवं रिकॉर्ड किया जाना सुनिश्चित किया जाए। अभिलेखों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी पंजिकाओं एवं पत्रावलियों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, तहसीलदार धीरज राणा, पर्सनल ऑफिसर चंदन शाह आदि संबंधित उपस्थित रहे।
Post Views: 10