देहरादून। भारत बंद प्रदर्शन के दौरान राजधानी के घंटाघर पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़क जाम कर घंटाघर के पास सुबह से ही नारेबाजी कर रहे थे। ऐसे में कानून व्यवस्था बिगड़ती देख पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर बसों में भर लिया।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का असर राजधानी देहरादून में भी देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से घंटाघर तक पैदल मार्च निकालकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कार्यकर्ता घंटाघर के पास धरने पर बैठ गए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, भारत बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को जबरन रोककर चक्का जाम किया। जिसके कारण राजपुर रोड और चकराता रोड से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों की आड़ में केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न और दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए सरकार को तत्काल प्रभाव से कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। किसानों के आंदोलन में कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। .
डोईवाला में भी दिखा बंद का असर, कई राजनीतिक दलों का प्रदर्शन
Tue Dec 8 , 2020
डोईवाला। कृषि बिल कानून को लेकर देशव्यापी बंद का असर डोईवाला में भी देखने को मिला। किसानों का समर्थन करते हुए व्यापारियों ने बाजार पूर्ण रूप में बंद रखा। वहीं, कांग्रेस और राजनैतिक दलों ने किसानों का समर्थन किया। डोईवाला चैक पर कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करते […]

You May Like
-
दो स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत
Pahado Ki Goonj December 11, 2020