उत्तरकाशी। उत्तराखंड में इनदिनों मौसम के तेवर कुछ तल्ख बने हुए हैं। बारिश के चलते यहां जगह-जगह भूस्खलन और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही है। आज गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी-बड़ेथी के पास बने भूस्खलन जोन पर भागीरथी नदी की साइड भारी भूस्खलन हुआ है। इसके चलते यहां एहतियातन यातायात रोक दिया गया है।जिले में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में शनिवार रात और रविवार पूरे दिन ज्ञानसू के सामने मनेरा बाईपास की पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इसके कारण बाईपास मार्ग भी बाधित हुआ। ज्ञानसू निवासी राजपाल बिष्ट ने कहा कि रात में पत्थर गिरने की आवाज से कई लोग रातभर जागे रहे। रात के समय पत्थर गिरने और टकराने से चिगारी भी निकल रही थी, जो बेहद डरावना था। भले सतर्कता दिखाते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने इस मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात रोक दिया है, लेकिन सुबह के समय मनेरा बाईपास पर टहलने वालों और खच्चर वालों पर अभी प्रतिबंध नहीं लगा।
अनशन पर बैठे उक्रांद नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार,तंबू भी हटाया
Tue Aug 3 , 2021
देहरादून। उत्तराखण्ड में भू कानून को लेकर अब तक सोशल मीडिया के जरिए उठ रही आवाज को अब उत्तराखण्ड क्रांति दल ने धरातल पर उतार दिया है। उक्रांद ने भू कानून की मांग को लेकर राजधानी में आमरण अनशन शुरू कर दिया। हालांकि दोपहर बाद पुलिस ने अचानक अनशन स्थल […]

You May Like
-
अगले महीने केदारनाथ धाम का दौरा कर सकते है पीएम मोदी
Pahado Ki Goonj September 24, 2021
-
इनामी अपराधी को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Pahado Ki Goonj December 21, 2022

