HTML tutorial

Good news श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया माता मूर्ति उत्सव

Pahado Ki Goonj

श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया माता मूर्ति उत्सव

• *प्रात: दस बजे भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर पहुंचे।*
*
श्री बदरीनाथ धाम: 4 सितंबर। श्री बदरीनाथ धाम में वामन द्वादशी के अवसर पर आज बृहस्पतिवार 4 सितंबर को माता मूर्ति उत्सव धूमधाम से मनाया गया । भगवान बदरी विशाल के बाल भोग के बाद सुबह 10 बजे श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में श्री बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी, वेदपाठी आचार्यगणों, मंदिर समिति अधिकारियों ने समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर प्रस्थान किया।

इससे पहले बीते कल बुधवार 3 सितंबर को श्री बदरीनाथ विशाल के क्षेत्ररक्षक श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बद्रीनारायण को माता मूर्ति आने का न्यौता दिया था इसी दिन श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा श्री नारद उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में वामन भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम माता मूर्ति उत्सव एवं श्री त्रियुगीनारायण वामन द्वादशी मेले की शुभकामनाएं दी है।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माता मूर्ति उत्सव की बधाई दी तथा सहयोग हेतु सभी का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि आज गुरूवार भाद्रपद वामन द्वादशी के दिन भगवान बदरी विशाल जी की ओर से उनकी माता जी की कुशल क्षेम जानने भगवान के प्रतिनिधि के रूप में भगवान के सखा श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर माणा पहुंचे। रास्ते में माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली भेंट कर श्री उद्धव जी की देवडोली तथा रावल जी सहित आगंतुकों का स्वागत किया।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बदरीनाथ से बताया कि माता मूर्ति मंदिर में दिन के भोग एवं अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद अपराह्न तीन बजे श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर से वापस आकर श्री बदरीनाथ मंदिर में पुनः विराजमान हो गये माता मूर्ति मेले के दौरान सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर
बंद रहा उसके पश्चात मंदिर में पुनः दर्शनों हेतु खुल गया।

सैकड़ों स्थानीय लोगों तथा बदरीनाथ धाम में रूके तीर्थयात्रियों ने माता मूर्ति तथा श्री उद्धव जी के दर्शन किये। माता मूर्ति मेले में आईटीबीपी तथा सेना द्वारा वृहत्त स्तर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

माता मूर्ति उत्सव में नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी सहित पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ग्राम पंचायत प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरिः
प्रभारी – श्रीशंकराचार्य मठ, ज्योतिर्मठ, बदरिकाश्रम, हिमालय,  प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल,संतोष तिवारी, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, विकास सनवाल, रघुवीर पुंडीर, दर्शन कोटवाल ,सहित डिमरी समुदाय के आचार्यगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर समिति कर्मचारी मौजूद रहे।

Age padhen

: *बीकेटीसी यात्री विश्राम गृह  कार्ययोजना संबंधित उपसमिति की बैठक*

• *यात्री विश्रामगृहों के रखरखाव -विस्तारीकरण पर विचार- विमर्श*

देहरादून: 4 सितंबर।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)  अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में विश्राम गृहों के रखरखाव तथा उच्चीकरण हेतु बीकेटीसी विश्राम गृह कार्ययोजना उप समिति की बैठक बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में  केनाल रोड कार्यालय देहरादून में  संपन्न हुई।

उप समिति  ने चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित  बीकेटीसी के सभी विश्रामगृहों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन,
विश्रामगृहों  धर्मशालाओं के उच्चीकरण, जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण,बिजली, पानी एवं स्वच्छता इंटरनेट व संचार सुविधाएँ, बेहतर फर्नीचर एवं  यात्रियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी अग्निशमन यंत्र,पेयजल की स्वच्छ एवं सुलभ व्यवस्था,दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं हेतु सुगम पहुँच,कचरा प्रबंधन, सौंदर्यीकरण,विश्रामगृहों की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली, विश्राम गृहों की आय, कैंटीन व्यवस्था आदि पर विचार विमर्श किया।

उप समिति बैठक के पश्चात मंदिर समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित बीकेटीसी सदस्य राजपाल जड़धारी, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, संजय भट्ट आदि मौजूद रहे।

• *केदारनाथ  स्थित चोराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन से कोई नुक़सान नही हुआ।*

*जनमानस से अपील अफवाहों पर ध्यान न दे: हेमंत द्विवेदी*

  देहरादून: 4 सितंबर ।श्री  बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज 4 सितंबर दिन के समय केदारनाथ के निकट चोराबाड़ी ग्लेशियर में हुये  हिमस्खलन ( एवलांच) को सामान्य घटना बताया है कहा कि इससे केदारनाथ क्षेत्र या मंदिर के आसपास कोई नुक़सान नही हुआ है उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

  1. उल्लेखनीय है कि आज बृहस्पतिवार  अपराह्न को चोराबाड़ी ग्लेशियर में मामूली
    हिमस्खलन हुआ  जिसके बाद रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन सहित एसडीआरएफ एनडीआरएफ
    एलर्ट हो गयी है।लोगों ने दूर से एवलांच की आवाज सुनी।

 

Next Post

All are good news देहरादून में राज्य स्त्री शक्ति 'तीलू रौतेली' एवं 'आंगनबाड़ी कार्यकत्री' पुरस्कार वितरण समारोह-

*LIVE: देहरादून में राज्य स्त्री शक्ति ‘तीलू रौतेली’ एवं ‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री’ पुरस्कार वितरण समारोह-2024-2025* Age dekhen माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को सचिव जिला विधिक […]

You May Like