हरिद्वार। प्रदेश अभी कोरोना के बढ़ते प्रकोप से सुधर ही रहा था की डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। हरिद्वार में डेंगू के मामले आने शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार यहां डेंगू के 2 मामले सामने आए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है। जबकि, दूसरे मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
ऋषिकुल क्षेत्र के पार्षद ललित रावत ने बताया कि न्यू कॉलोनी ऋषिकुल के 13 साल के बच्चे को 9 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जिसको 10 अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, डॉक्टर राजेश गुप्ता ने डेंगू के मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि 13 साल के बच्चा ऋषिकुल कॉलोनी से आया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, दूसरा के 12 साल का बच्चा मिश्रपुर गांव से आया था। जिसको इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
कैबिनेट में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के फैसले पर मुहर
Tue Oct 12 , 2021
देहरादून। कैबिनेट बैठक से उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे […]

You May Like
-
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूवानद सरस्वती जी के निर्देश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पहल पर आज ज्योतिर्मठ के स्वयंसेवक अभिषेक बहुगुणा एवं प्रदीप नौटियाल के संयुक्त तत्वावधान में ज्योतिर्मठ की ओर से तपोवन में चल रहे, राहत एवं बचाव कार्य मेंजुटे राहत कर्मियों के लिए राहत सामग्री लेकर जाते हुए।
Pahado Ki Goonj February 8, 2021

