प्रताप नगर में परिवहन निगम की बसें चलवाने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री और विधायक  का आभार व्यक्त करते हुए प्रतापनगर सेवा चालू करने की अपील की

Pahado Ki Goonj

प्रताप नगर के ग्राम मुखेम, कुडी व खिट्टा में परिवहन निगम की बसें चलवाने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत और विधायक  विजय सिंह पंवार का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोग लम्बे समय से इसकी मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्रीय जनता की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों को उक्त गांवों के लिये बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिये थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम की तीन बस एक साथ चलने से स्थानीय जनता उत्साहित है और मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत, विधायक  विजय सिंह पंवार व परिवहन निगम का धन्यवाद किया है। इस संबंध में स्थानीय जनता की ओर से  प्रेमदत्त जुयाल ने प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आभार पत्र प्रेषित किया है।  पहाडोंकीगूँज

राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र का संज्ञान लिया इसके लिए सभी प्रयास करने वाले लोगों को साधुवाद जनता ने सरकार से पुनः देहरादून प्रतापनगर बस सेवा चालू करने के लिए अपील की है इसके साथ साथ प्रताप नगर की समस्याओं का स्थाई  समाधान प्रतापनगर जिला बनाने से होगा।

Next Post

विभाग की इच्छा शक्ति से हलपा पोखरी मोटर मार्ग कब बनेगा

  मंदिर में भगवान की सेवा के लिए सम्पर्क करें मंदिर में भगवान की सेवा करने हेतु पुजारी के लिए पंडित नरेंद्र उनियाल मो 7667062832 से सम्पर्क कीजयेगा । जीतमणि पैन्यूली पूर्व संरक्षक श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ। =================== गोपेश्वर,हलपा पोखरी मोटर मार्ग km7 महेश नगर km 9 […]

You May Like