देहरादून। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस बात की पुष्टि रमेश पोखरियाल निशंक के ओएसडी ने की है। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो गई। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया हैं। वहीं श्रम व रोजगार मंत्री संतोश गंगवार और देबोश्री चौधरी ने भी केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।
उत्तरकाशी :- 06.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
Wed Jul 7 , 2021
उत्तरकाशी :- 06.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार। उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा जनपद में अवैध रुप से नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध *“नशा मुक्त उत्तरकाशी”अभियान* छेडा हुआ है, जनपद को नशा मुक्त करने के लिए उनके द्वारा लगातार कार्रवाईयां […]
You May Like
-
खरादी में आयोजित किया गया ब्लाक स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव ।
Pahado Ki Goonj September 10, 2023

