हरिद्वार। महाकुंभ के दौरान बुधवार को रामनवमी का पर्व स्नान था। किन्तु दिल्ली में लॉकडाउन का असर कुंभनगरी हरिद्वार में भी देखने को मिला है। बुधवार को तीर्थनगर हरिद्वार में अधिकतर गंगा घाट खाली रहें। बेहद कम संख्या में भक्त स्नान के लिए पहुंचे । वहीं, मंगलवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
आम दिनों कि तरह गंगा घाटों पर चहलपहल नहीं दिख दिखी। लॉकडाउन के चलते रामनवमी पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना पहले से ही थी। अगर दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ता है तो इसका प्रभाव चैत्र पूर्णिमा के अंतिम महाकुंभ स्नान पर भी दिख सकता है। कुंभनगरी में अचानक दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का आवागमन थम गया है। खासकर साप्ताहिक कर्फ्यू के दिन यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। पिछले स्नान पर्वों पर दो-तीन दिन पहले यात्री हरिद्वार पहुंच जाते थे। हाईवे हाइवे पर भी वाहनों का रेला उमड़ पड़ता था। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ नगर आती थी।
कांग्रेस ने सल्ट किया सल्ट उपचुनाव जीतने का दावा
Wed Apr 21 , 2021
देहरादून। दून लौटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने जनता से जितने भी वायदे किए थे। उन वादों में से एक भी वादा सरकार ने […]

You May Like
-
सूरज हत्याकांडः सदमे में आए भाई ने भी लगाई फांसी
Pahado Ki Goonj October 25, 2019

