HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड का विकास भाजपा शासन में ही संभवःयोगी

Pahado Ki Goonj

चंपावत। चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चंपावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है। बीजेपी ने जो कहा है, किया है, जो कहेंगे, वह करेंगे। उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है। उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी हैं।रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड जब अपनी 25 वर्षों की यात्रा पूरी करेगा, तब उसे यादगार बनाने के लिए चंपावत के पास बहुत कुछ होगा। चंपावत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए अपने मुख्यमंत्री के साथ जुड़कर उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। योगी ने कहा कि उनके समेत बीजेपी के बड़े नेता अगर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए खटीमा गए होते तो आज तस्वीर दूसरी होती।

Next Post

केदारनाथ यात्रा में खच्चरों की मौत पर मेनका गांधी ने जताई चिंता

देहरादून। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित घोड़े-खच्चरों की मौत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने चिंता जताई है। उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को फोन कर इस संबंध में सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। पर्यटन मंत्री महाराज और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा […]

You May Like