HTML tutorial
HTML tutorial

भुगतान न होने से बोट संचालन ठप, दिपावली पर दर्जनों गांवो पर रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए गहराई संकट

Pahado Ki Goonj

ऋषिकेश। टिहरी जिले में टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) और पुर्नवास विभाग की आपसी खींचतान का खामियाजा टिहरी झील से सटे गांव के लोग भुगतने को मजबूर हैं। पुर्नवास विभाग द्वारा बोट मालिकों का भुगतान न करने पर आक्रोशित बोट मालिकों द्वारा बोट का संचालन बंद कर दिया है। जिससे एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। टिहरी डेम के झील बनने के बाद से टिहरी झील से सटे गांवों के आवागमन के लिए पुर्नवास विभाग द्वारा बोटों का संचालन किया गया। जिसका सारा खर्चा टीएचडीसी द्वारा वहन किया जाता है। टिहरी झील के कोटी से रोलाकोट, गडोली, नौताड़, डोबरा,छाम,बुल्डोगी सहित एक दर्जन से अधिक गांव के 5 से 7 हजार लोग रोजाना अपने रोजमर्रा के कामों के लिए फेरी बोट से सफर करते हैं। लेकिन शनिवार सुबह ग्रामीणों की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब उन्हें पता चला कि आज बोट संचालन ठप है। ग्रामीण घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन बोट का संचालन शुरू न होने से उन्हें करीब 40 किमी अतिरिक्त सड़क मार्ग से आना पड़ा, वहीं कुछ लोग तो दूध सब्जी के इंतजार में भी घंटों खड़े रहे और मायूस होकर घर लौट गए। वहीं पुर्नवास विभाग के अधिकारी का कहना है कि टीएचडीसी बजट नहीं दे रहा है जिससे पेमेंट नहीं हो पाया है। लेकिन हम अपने मद से आज ही 2 माह का पेमेंट निकालकर दे रहे हैं और बोट संचालन शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं झील से सटे गांवों के लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ऐसे में शासन- प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए जिससे टिहरी डेम के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले लोगों के साथ अन्याय न हो।

आगे VDO में

श्री आदि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के श्रीमद्भागवत के प्रवचन सुनकर  पुण्य प्राप्त करें।

Next Post

सरकार की नीति से- कुछ लोग सोना खरीदने लगे हैं बेरोजगार लोग ऐसे हैं जो जाड़ों में रात के सोने के लिए छत ढूंढ रहे हैं उनको कम्बल व अलावा देने की व्यबस्था नवम्बर के प्रथम सप्ताह में की जाय

देहरादून,सरकार की नीति से देश के कुछ लोग सोना खरीदने में लगे हैं। बेरोजगार लोग ऐसे हैं जो जाड़ों में रात के सोने के लिए छत ढूंढ रहे हैं। महानगर के रेलवे स्टेशन पर शहर के  बस स्टैंड दुकानदारों के बरामदे पर बस स्टाप के पास देखे जा सकते हैं […]

You May Like