श्यामपुर: चंडीदेवी मंदिर से सटे जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह चंडीघाट चौकी के सामने जंगल में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने फंदे के सहारे पेड़ से झूल रहे शव को नीचे उतारा। बताया कि करीब 30 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एसओ की माने तो प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एक दिन का अभियान चला कर भूला निगम
Tue Feb 13 , 2018
हल्द्वानी: डीएम के आदेश के बाद नगर निगम ने एक दिन का पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर रोक दिया। उधर दूसरे दिन बाजार में पॉलिथीन का प्रयोग जमकर हुआ। उधर निगम की टीम ऑफिस से बाहर ही नहीं निकली। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी के आदेश के बाद नगर निगम की […]

You May Like
-
संघर्ष स्थल पर 105वाँ दिवस
Pahado Ki Goonj December 30, 2018

