हल्द्वानी, 5 जून। डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए।
कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के बढ़े हुए दामों को जल्द वापस लेने की मांग की। हेमंत साहू ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के चलते महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। जिसका नतीजा है कि रोजाना महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस महामारी में लोगों के ऊपर महंगाई का बोझ डाल रही है। जिसके चलते आम आदमी परेशान है। केंद्र सरकार को इस महामारी में जहां आम आदमी को राहत देनी चाहिए, वहीं सरकार लोगों का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
खाई में गिरी कार, दो पर्यटकों की मौत, एक गंभीर घायल
Sat Jun 5 , 2021
नैनीताल, 5 जून। शनिवार सुबह ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में हल्द्वानी-भवाली मोटर मार्ग पर भूमियाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के […]

You May Like
-
टेहरी अपने घर लिखवार गावँ से मन कर रहा था कि मौसम गर्म है कैसे कटेगी पर मोहकम पुर के पास पहुंचते इंद्र भगवान ने कहा तुम्हारी चिंता दूर करता हूँ सुक्र है प्रभु का देहरादून में वर्षा से काफी राहत महसूस होगई ,नगर वासियों को परेसानी का सामना करना पड़ रहा है उनके खिलाफ आयुक्त गढवाल मंडल ,अध्यक्ष mdda जनहित में जिलाधिकारी शक्त से शक्त कार्यवाही करने का कार्य करें
Pahado Ki Goonj June 22, 2018
-
फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर पाई नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा
Pahado Ki Goonj September 23, 2020

