HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना मरीजों के लिए दान किया गया फिल्म ‘राधे श्याम’ का पूरा सेट

Pahado Ki Goonj

मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर्स, बेड्स और दवाइयों की किल्लत देखी जा रही है। इस मुश्किल घड़ी में कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं और अपने-अपने स्तर पर मरीजों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। अब प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ के मेकर्स ने मदद का एलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने हैदराबाद में बने फिल्म के सेट की पूरी प्रॉपर्टी को एक निजी अस्पताल को दान कर दिया है। इसकी कीमत छह करोड़ बताई जा रही है। दरअसल फिल्म में इटली के एक अस्पताल को दिखाने के लिए सेट बनाया गया था। जिसमें 50 बेड्स, निजी सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य उपकरण स्टैंड्स, स्ट्रेचर्स और ऑक्सीजन सिलेंडर्स शामिल थे। मेकर्स ने इसे एक निजी अस्पताल को दान कर दिया है। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर रविंदर रेड्डी ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया कि वो एक निजी अस्पताल के सीईओ से मिल थे जिसके बाद ये विचार आया। सीईओ ने कहा था कि उनके पास बेड्स नहीं है और वो सभी इस वक्त बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। रविंदर ने बताया कि प्रभास और ‘राधे श्याम’ की पूरी यूनिट इस फैसले से काफी खुश है कि अस्पताल सेट और अन्य उपकरणों से कोविड 19 के मरीजों को मदद मिलेगी।

Next Post

उत्तराखण्ड रोडवेज की अंतरराज्यीय बसों का संचालन ठप, यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी

देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश और हिमाचल ने बाहरी राज्यों से आने वाली यात्री बसों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में अब तक संचालित हो रही उत्तराखंड परिवहन निगम की 130 अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी अब पूरी तरह से […]

You May Like