हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के दौरान नैनीताल जिले के आठ बूथों पर संचार सेवा ठप है। ऐसे बूथों पर वायरलेस के जरिए कम्यूनिकेशन से काम चलाया जाएगा। पहले चरण के मतदान के लिए शांति व्यवस्था के मद्देनजर चार को जिला बदर किया गया है, 1847 लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
पहले चरण के पंचायत चुनाव के मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने कही। डीएम बंसल गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के चार पदों के लिए 530 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके तहत 762 मतदान स्थल हैं। इनमें 126 अति संवेदनशील, 227 संवेदनशील व 177 सामान्य मतदान केंद्र हैं। मतदान प्रक्रिया को निपटाने के लिए दो नोडल अधिकारी, 26 प्रभारी अधिकारी, नौ निर्वाचन अधिकारी, 49 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 22 जोनल व 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। एसएसपी सुनील मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये गये हैं। आरटीओ राजीव मेहरा ने चुनाव में लगने वाले वाहनों का ब्योरा बताया। प्रेस वार्ता के दौरान सीडीओ विनीत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह आदि भी मौजूद थे।
कश्मीर मामले में भाकपा (माले) ने किया धरना प्रदर्शन,जताया विरोध
Thu Oct 3 , 2019
हल्द्वानी। मोदी सरकार अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त कर कश्मीर के भारत के साथ एकीकरण का जो ढोल पीट रही थी, उसकी कलई खुल चुकी है। कश्मीरी जनता के भारत से अलगाव को खतरनाक बिंदु तक पहुंचा दिया है। यह बात भाकपा (माले) राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

