मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सिकंदराबाद(हैदराबाद) की मेधावी छात्रा कु.नीरजा निधि गुप्ता ने भेंट की साथ ही हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों विशेषकर हिन्दी मीडिया से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से   सिकंदराबाद(हैदराबाद) की मेधावी छात्रा कु.नीरजा निधि गुप्ता ने भेंट की। केंद्रीय विद्यालय सिकंदराबाद में कक्षा 6 में पढ़ने वाली इस बालिका को सभी प्रदेशों के विधायकों, देश के सांसदों एवं विभिन्न देशों की संसद एवं मुद्राओं के नाम याद हैं। मुख्यमंत्री   त्रिवेन्द्र ने इस मेधावी छात्रा के सामान्य ज्ञान की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
अपने दादाजी श्री नारायण गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आई इस छात्रा के माता-पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों विशेषकर हिन्दी मीडिया से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 19वीं सदी में अनेक प्रकार की समाजिक कुरीतियों को रोकने एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से पत्रकारों ने समाज में जन जागरूकता लाने का कार्य किया। हिन्दी पत्रकारिता सदैव मिशनरी भाव का पर्याय रही है। लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है। उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उत्तराखण्ड के पत्रकारों ने देश की आजादी के आन्दोलन से लेकर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन तक अपनी लेखनी के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य का कार्य किया है।  
आज आधुनिक तकनीकी और सोशल मीडिया के दौर में हिंदी पत्रकारिता के समक्ष जहाँ नई चुनौतियाँ हैं वहीं दूसरी ओर इसकी प्रासंगिकता भी बढ़ी है।
Next Post

सरकार पाकिस्तान से चीनी खरीद रही है, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आंतक के माहौल वार्ता नहीं करेगी ,तीर्थ नगरी के भाजपा के नेता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिये हैं ऐसे में जनता को क्या संदेश दिया जारहा है

सरकार पाकिस्तान से चीनी खरीद रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आंतक के माहौल वार्ता नहीं करेगी ,तीर्थ नगरी के भाजपा के नेता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिये हैं ऐसे में जनता को क्या संदेश दिया जारहा है। Post Views: 550