HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने सहकारी बैंक की 10 मोबाईल एटीएम वैन का किया फ्लैग ऑफ

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में सहकारी बैंक की 10 मोबाईल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ किया। ये मोबाईल एटीएम वैन राज्य के विभिन्न जनपदों में जाकर लोगों को पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारी बैंक के मोबाईल एटीएम वैन द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को धन निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों से पैसे निकालने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य में आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से सहकारी बैंक के माध्यम से मोबाईल एटीएम वैन की सुविधा राज्य के प्रत्येक जनपद में दी जा रही है। किसी भी बैंक खाते वाला व्यक्ति इसके माध्यम से पैसे निकाल सकता है।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास , कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, निबंधक सहकारिता आनंद स्वरूप, अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती उपस्थित थे।

Next Post

त्याग ही मानव को महान बनाता है’ःमहेंद्र जैन

देहरादून। पर्युषण पर्व के अष्टम दिन आज सभी जिनालयों में त्याग धर्म की आराधना की गई प्रातः काल सभी जिन मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक शांति धारा एवं नित्य नियम पूजन किया गया, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी माजरा में किए जा रहे दस धर्म विधान की पूजा […]

You May Like