सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ

Pahado Ki Goonj

देहरादून/ उत्तरकाशी / पहाड़ो की गूंज ब्यूरो

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ कर दिया है। योजना के तहत पहले चरण में लाभार्थी बच्चों को प्रत्येक माह मिलेंगे 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस पैसे से सभी लाभार्थी बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं की प्रदान की जाएंगी।
बता दें, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना उत्तराखंड सरकार की महत्वकांशी योजना है। इस योजना के तहत कोविड-19 या अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु से प्रभावित बच्चों के कल्याण के लिए है। इस योजना के अंतर्गत सभी प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारों की रक्षा के लिए समस्त जिलाधिकारियों संरक्षक अधिकारी नामित किया गया है। इस योजना का प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ शुभारंभ किया गया है। कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारों एवम विधिक अधिकारों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना लागू की गयी है। प्रदेश में माता-पिता दोनों की मृत्यु होने से अनाथ बच्चों की संख्या 151 है। इसके साथ ही माता-पिता में से किसी एक सदस्य की मृत्यु से प्रभावित बच्चों की संख्या 2196 है। कोविड से माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की संख्या 68 हैं. जिसमें 29 बालक और 39 बालिकाएं शामिल हैं।

 

उत्तरकाशी जनपद में 138 बच्चों को मिलेगा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन स्तर से सोमवार को शुभारंभ किया। जनपद उत्तरकाशी से 138 बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ मिलेगा। योजना के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत एवं डुंडा शैलेन्द्र कोहली द्वारा दीपिका आर्य ,साहिल, सोनम आर्य, शीतल आर्य, शिवांश, देवराज, शिवराज, आराध्य, आन्या, शिवम राणा, कु.सलोनी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत प्रतिमाह शनराशि 3 हजार की सहायता राशि जन्म से 21 वर्ष तक, शिक्षा,भरण पोषण स्वीकृत प्रमाण पत्र जारी किये। सभी के खाते में डीबीटी के माध्यम से आज पहली किस्त जारी की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,उप जिलाधिकारी डुंडा आकाश जोशी,जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह रावत, गोपाल सिंह राणा,प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित लाभार्थी उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पअर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पअर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गौ माता से  आशीर्वाद लिया। Post Views: 27

You May Like