HTML tutorial

चिन्यालीसौड़ की सानिया का शंघाई में जलवा, भारत को दिलाया रजत ।

Pahado Ki Goonj

चिन्यालीसौड़ की सानिया का शंघाई में जलवा, भारत को दिलाया रजत ।

उत्तरकाशी।चिन्यालीसौड़।

चिन्यालीसौड़ की बेटी सानिया जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। WorldSkills Shanghai 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सानिया ने Retail Sales श्रेणी में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया।

सानिया बद्री दत्त जोशी एवं श्रीमती रेखा जोशी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सानिया की शिक्षा वर्ष 2022 तक उत्तरकाशी स्थित ऋषिराम शिक्षण संस्थान में हुई है। उनकी सफलता पर संस्थान के सभी शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतने पर सानिया को जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि सानिया की मेहनत, प्रतिभा और लगन ने क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है।

 

Next Post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रों के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया जानिए सभी समाचार

*अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।* देहरादून, 26 सितंबर 2026 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला/महानगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल […]

You May Like