HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री बालगंगा छेत्र में लगातार वर्षा में राहत विधायक घनसाली शाह एवं डी एम मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों की जनकारी ले रहे है

Pahado Ki Goonj

टिहरी/दिनांक 28 जुलाई, 2024

जनता को ऐसी घड़ी में आगे आने की आवश्यकता है प्रभावित लोगों के लिए कपड़े जूते चपल,  साबुन,किताब  बच्चों के लिए काफ़ी पेन खाद्य सामग्री राहत  ngo, स्वयं सहायता समूह को आगे आकर सहा य ता पहुँचाने की जरूरत है 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भिलंगना विकासखंड के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर लगातार विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह एवं जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तिनगढ़ गांव के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्र के अन्य संवेदनशील गाँवों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्थानीय निवासियों के मवेशियों एवं अन्य पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था करने तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाए जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बालगंगा क्षेत्र तोली गांव में 02 जनहानि हुई, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख के राहत राशि के चेक तथा आवास क्षति का 01 लाख 35 हजार रुपए का चेक कल ही तत्काल उपलब्ध कराए गए। 2 पशु हानि होने पर संबंधित पशुपालकों को 57 हजार 500 रुपए की मुआवजा राहत राशि के चेक वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि तिनगढ गांव को कल ही खाली कराकर प्रभावित परिवारों को अस्थाई राहत शिविर रा.ई.का. बिनकखाल में शिफ्ट किया गया। शिविर में प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

आपदाग्रस्त ग्राम तोली, जखाणा, कोट, विशन, थाती बूढाकेदार, पिंसवाड़ उरणी, अगुण्डा, कोटी आदि ग्रामों में सार्वजनिक रास्ते, कृषि भूमि, सड़क, पेयजल लाईन, विद्युत आदि परिसम्पत्तियों के क्षति आंकलन/सर्वे कार्य हेतु कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को अतिवृष्टि/बादल फटने से पिन्सवाड़ में तोली, कोटी, जखाणा, पिन्सवाड़, अगुण्डा में ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

घनसाली के अंतर्गत ग्राम थाती बुढाकेदार, झाला पेयजल योजना, कोट विशन पेयजल योजना, विशन विद्यालय पेयजल, सेन्दुल सिन्सरगाड पेयजल योजना, चमियाला पदोका पेयजल योजना, पिन्सवाड पेयजल योजना, कोट बुढाकेदार पेयजल योजना, अगुण्डा पेयजल, खवाड़ा पेयजल, डालगांव पेयजल, कुण्डयाली पेयजल, कुण्डयाली-सौला पेयजल, गेवाली पेयजल, तोली पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने से बाधित है. जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही ग्राम तोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत की 01 पेयजल योजना तथा ग्राम जखाणा की 01 पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है।

विकासखण्ड भिलंगना में स्योरा तोक तोली, चौरी तोक, सेरा से खंजर, दुगई तोक, घटतोक विशन, फकोरा, केमरियासौड, कोठियाडा, कोठियाडा कीडर, चमियाला, अन्द्रिया मण्टगांव, सिरस, जखाली पिलखी, बौर, सिलासेरा में नहर क्षतिग्रस्त हुई है।

दैवीय आपदा से न्याय पंचायत थाती बुढाकेदार के ग्राम भिगुन में लगभग 0.15 है., तिनगढ़ लगभग 0.20 है. तथा तोली लगभग 0:25 है. कृषि क्षति हुई है।

जनता को ऐसी घड़ी में आगे आने की आवश्यकता है प्रभावित लोगों के लिए कपड़े जूते चपल,  साबुन,किताब  बच्चों के लिए काफ़ी पेन खाद्य सामग्री राहत पहुँचाने की जरूरत है

आगे पढ़ें

बाढ़ प्रभावितों की अपेक्षित सहायता
कैंप – रा0 इंटर का0 बिनक खाल

बच्चों के कपड़े , महिलाओं के कपड़े
टूथ पेस्ट , साबुन , तेल ,
टाफी, बिस्कुट , चप्पल , कंबल , टी शर्ट , लोअर , बच्चों के लिए कापी , पेन , पेंसिल , बस्ते , भोजन सामग्री , फल , चाय , चीनी , बाल्टी , गिलास , आदि दैनिक उपयोग का सामान ।
कैंप लंबा चल सकता है इस लिए सहयोग इसी दृष्टि से हो ऐसी प्रार्थना है ।
राम प्रकाश पैन्यूली मो 9557083555

 

Next Post

प्रदेश सरकार की प्रिंट मीडिया विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में बैठक मिडिया सेंटर होंगी बिचार करेंगे

देहरादून,उत्तराखण्ड सरकार की प्रिंट मीडिया, विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में भारतीय प्रेस परिषद की सब कमेटी के सदस्य दिनांक 29 जुलाई, 2024 से 01 अगस्त, 2024 तक उत्तराखण्ड भ्रमण पर देहरादून आ रहे हैं। उक्त सब कमेटी द्वारा दिनांक 30 जुलाई, 2024 को उत्तराखण्ड के स्टेक होल्डर्स के साथ मीडिया […]

You May Like