HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ में मुख्यकार्याधिकारी बी डी सिह एवं बद्रीनाथ में अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत

Pahado Ki Goonj

देहरादून :उत्तराखंड में आध्यत्मिक यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का  स्वागत जोलीग्रांट में राज्यपाल  मौर्य एवं सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गर्म जोशी से करते हुए उनकी केदारनाथ प्रस्थान की मंगल कामनाएं की केदारनाथ मंदिर में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्यकार्याधिकारी बीडी सिंह कार्यधिकारी नर्वदेश्वर प्रसाद जमलोकी ,रॉवल भीमाशंकर लिंगम,मुख्य पुजारी ,युद्धवीर सिंह पुष्पबाण, आदि कर्मचारियों ने किया।22 घन्टे के प्रवास में मंदिर समिति के मुख्यकार्याधिकारी बीडी सिंह के मार्गदर्शन में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी तरह रही है वहीं श्री बद्रीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल,अपर मुख्यकार्याधिकारी सुनील  तिवारी ,रॉवल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी  ,धर्माधिकारी  भुवनचंद्र उनियाल ,इंजीनियर सुनील तिवारी आदि ने किया।प्रधानमंत्री को विशेष पूजा अर्चना करने के बाद अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने प्रधानमंत्री मोदी को समिति की ओर से ज्ञापन दिया गया जिसपर प्रधानमंत्री ने डिजटल प्लान बदरीनाथ धाम का बना कर भेजने की बात कही यात्रा की सफलता के लिए भगवान का आभार मंदिर समिति मुख्यकार्याधिकारी अधिकारी बीडी सिंह ने  अधिकारीक रूप से करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम करने से श्रद्धालुओं के अन्दर वहां पर डर की भावना कम होगी और यात्रियों की आवक बढ़ेगी,इस अबसर पर रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक ,ऊखीमठ तहसील के अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने चमोली जिला प्रशासन एंव स्थानीय लोग का सहयोग के लिए आभार जताया है। 

Next Post

आज का दिन लोकतंत्र के लिए अलग अलग नजर से देखा जा सकता है

आज का दिन लोकतंत्र के लिए अलग अलग नजर से देखा जा सकता है। देश मे विकास के नाम पर बड़ो का होरहा है। चुनाव के नतीजे से बुरा तो लोकतंत्र के लिए होगा ही जब सट्टा बाजार को एग्जट पोल का काम सरकार द्वारा दिया गया है। शहीदों के […]

You May Like