देहरादून। पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत पर ही दांव लगाएगी। इस बात पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह कहकर मुहर लगा दी है कि उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है। जिसके बाद आज चंद्रा पंत देहरादून पहुंची हैं। वह यहां भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात करेंगी।
एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष प्रश्न उठा, तो उन्होंने कहा कि पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है। चूंकि पार्टी में प्रत्याशी चयन की एक प्रक्रिया है और ये निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेता है। इसलिए नाम की घोषणा वहीं से होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और राज्यमंत्री रेखा आर्य की चुनाव संचालन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार करके केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। पार्टी दो नवंबर तक प्रत्याशी के नाम घोषणा कर सकती है। भाजपा के पैनल में कैबिनेट मंत्री के भाई भूपेश पंत और केदार जोशी के नाम भी बताए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी ने पैनल में शामिल नामों को गोपनीय रखा है। लेकिन चंद्रा पंत का नाम पैनल में शामिल होने के बारे में पार्टी के तकरीबन सभी नेता खुलकर बात कर रहे हैं।
दो नये राज्य बनाने से भारत का बदला नक्सा
Fri Nov 1 , 2019
देहरादून, देश में खुशी है कि भारत सरकार द्वारा जम्बू कश्मीर के विकास एवं एक विधान एक निशाना बनाते हुये सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अबसर पर राज्य के समग्र विकास के लिए दो राज्यों में बांट कर केंद्र शासित प्रदेश बनाये। सरकार द्वारा केंद्र के दो नये […]

You May Like
-
भुवन दीप सिंह कालूड़ा की जानकारी मोo9411112822दें
Pahado Ki Goonj November 25, 2018
-
भाजपा नेता उप्रेती ने रानीखेत विधानसभा से ठोकी ताल
Pahado Ki Goonj September 14, 2021