HTML tutorial
HTML tutorial

देर रात दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मसूरी में मंगलवार देर रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात को मौसम खराब था। इसका चोरों ने फायदा उठाकर वेवरली स्कूल के गेट के पास एक दुकान के शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार दुकान खोलने के लिए आया तो उसे दुकान का शटर खुला मिला। उसने दुकान में चोरी होने की सूचना मसूरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि चोरों ने इसी दुकान में दूसरी बार चोरी को अंजाम दिया है। पहले हुई चोरी का भी पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया था। मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर नकदी और कुछ महंगे सामान पर हाथ साफ किया है। इसकी जांच की जा रही है और जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Next Post

देर रात बदरीनाथ सहित पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

देहरादून। देर रात देहरादून में आंधी के साथ बारिश हुई। बदरीनाथ, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मंगलवार देर रात हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक बुधवार को राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ […]

You May Like