HTML tutorial

नवोदय विद्यालय टिहरी में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों से बोले—’शराब के खिलाफ डटकर करें मुकाबला’

Pahado Ki Goonj

🛑 नवोदय विद्यालय टिहरी में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों से बोले—’शराब के खिलाफ डटकर करें मुकाबला’
टिहरी, 07 अगस्त। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय टिहरी में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी एवं नशा मुक्त भारत अभियान के प्रमुख देबी सिंह पवार ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज में फैल रही कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में शराब परोसे जाने का विरोध करें और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि “जहां भी किसी भी कार्यक्रम में शराब परोसी जाए, वहां उसके खिलाफ डटकर मुकाबला करें और लोगों को जागरूक करें।”
कार्यक्रम के दौरान बीपी बधानी ने शांतिकुंज गायत्री परिवार के उद्देश्यों, संस्कारों और ज्ञान आधारित शिक्षा की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं किरण कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित कुमार ने की, जबकि संचालन डीएस रावत ने किया।
इस अवसर पर एसके सैनी, उदित कुमार यादव, मोहसिन खान, अंकित रावत, निशा कुमारी, नेहा कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के 542 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया।

Next Post

Jiitmani Painyuli editor pahadon ki goonj ने सोशल मीडिया को बढ़ावा दे कर हजारों को मिल रोजगार,जनकल्याण में धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले

*जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले* देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक […]

You May Like