HTML tutorial
HTML tutorial

तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा अध्यक्ष का कार्यक्रम तय

Pahado Ki Goonj

 

देहरादून:ukpkg.comभाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे होने पर 13-14 अगस्त2022 को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 13 अगस्त को सुबह 8:00 से 10:00 ऋषिकेश में तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। 11 से 12:00 बजे देहरादून में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे व 12:00 बजे देहरादून से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के लिए प्रस्थान करेंगे, 2:30 से 3:00 बजे चिन्यालीसौड़ में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम है तत्पश्चात 3:00 बजे चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे, 4:00 बजे से 5:30 बजे तक उत्तरकाशी में प्रदेश अध्यक्ष तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे व उसके बाद 5:30 बजे से 8:30 बजे तक उत्तरकाशी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष 14 अगस्त को 9:00 बजे उत्तरकाशी से प्रस्थान कर 11:00 से 12:30 बजे कंडीशन (धनोल्टी विधानसभा) में स्वागत एवं तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, 2:30 से 4:00 बजे टिहरी में स्वागत व तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, 5:00 से 6:30 नरेंद्र नगर में स्वागत व तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम के समन्वयक श्री पुष्कर कालाजी प्रदेश मंत्री रहेंगे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को उत्तरकाशी में को में स्वतंत्रता सेनानियों के अमर शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए महेंद्र भट्ट जी के उपस्थिति में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उत्तरकाशी में आयोजित तिरंगा यात्रा कई मायनों में खास और ऐतिहासिक रहेगी। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति नारों की गूंज पूरे उत्तरकाशी में सुनाई देगी। तिरंगा यात्रा को सफल और भव्य बनाने में जिला पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों ने सभी बिंदुओं पर बारीकियों से कार्य किया। यात्रा को सफल बनाने में वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा के अभूतपूर्व सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर्षित हैं।

मनवीर चौहान ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम नागरिकों और विशेषकर विश्वविद्यालय समुदाय के दिलों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्रों को हमारे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को समझने और 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्र होने में मदद करने वाले टूटे हुए धागों को फिर से जोड़ने में मदद करेगा।

 

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा ऋषभ पंत को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर सी ए राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

देहरादून दिल्ली ukpkg.com मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेकिरकेटर ऋषभ पंत को सम्मानित करते हुए उन्हें उत्तराखंड सरकार का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया।सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर   युवाओं के बीच में  प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरणा स्रोत होंगे उनको  मुख्यमंत्री द्वारा ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए […]

You May Like