हरिद्वार। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हरिद्वार का प्रमुख भारत माता मंदिर भी आगामी 31 मार्च तक श्रद्धालुुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में मंदिर की देखरेख करने वाले मंदिर की प्रबंधन समिति की बैठक जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया।
समिति की ओर से ट्रस्टी आईडी शास्त्री ने बताया कि यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी और अगला निर्णय इसके बाद दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले हरिद्वार के राजकीय अतिथि गृह डामकोठी को भी अग्रिम आदेश के अतिथियों के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी डामकोठी के प्रशासनिक अधिकारी जीपी बहुगुणा ने दी।
कमलनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा- मेरा क्या कसूर
Fri Mar 20 , 2020
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता में इस्तीफे का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत के बाद वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल लालजी टंडन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा श्मैंने हमेशा सिद्धांतों व मूल्यों का […]

You May Like
-
ऋषिगंगा झील से हो रहे रिसाव का होगा आंकलन,टीम रवाना
Pahado Ki Goonj February 12, 2021
-
गैस सिलेंडर से लदे ट्रक पर आग लगने से मची अफरातफरी
Pahado Ki Goonj September 25, 2017


