HTML tutorial
HTML tutorial

बड़ी कामयाबीः 263 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

 

बड़ी कामयाबीः 263 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून।

एस.टी.एफ. की टीम ने डोईवाला क्षेत्र से 263 ग्राम स्मैक के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने  बताया कि शनिवार को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना डोईवाला क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति संजय आहूजा पुत्र बाल किशन निवासी मंगलू वाला तपोवन रोड थाना रायपुर को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद की गयी स्मैक को रामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि पूर्व में वह विक्रम चलाता था परंतु अधिक रूपए कमाने के लालच में वह अपने भांजे के साथ रायपुर देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को स्मैक विक्रय करता था। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

मुख्यमंत्री ने सालम शहीद समारक के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिये की कुल 50 लाख की घोषणा जानिये सभी खबर

आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने Space Sector में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अल्मोड़ा के रक्षित जी से वार्ता कर Spacetech Start-Up GalaxEye के विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। आज हमारे प्रदेश के युवा प्रत्येक सेक्टर में राज्य का नाम रोशन कर […]

You May Like