HTML tutorial
HTML tutorial

बड़कोट महाविद्यालय में 24 फरवरी को होगा पूर्व छात्र परिषद का गठन , विभिन्न पहलुओं पर विचार गोष्ठी भी होगी आयोजित ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट महाविद्यालय में 24 फरवरी को होगा पूर्व छात्र परिषद का गठन , विभिन्न पहलुओं पर विचार गोष्ठी भी होगी आयोजित ।

बड़कोट।। (मदनपैन्यूली)
राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में आगामी 24 फरवरी, 2021 को दोपहर एक बजे पूर्व छात्र परिषद का गठन किया जाना है। महाविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद के सचिव डॉ विजय बहुगुणा ने की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व छात्र छात्राओं की मूल संकल्पना है कि वह कैसे महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास करें। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, क्लीन कैम्पस, ग्रीन कैम्पस, जैविक खेती, जल सरंक्षण, योग, साक्षरता, कोविड -19 जैसे समसामयिक विषयों की परिधि में लाया जाएगा। पूर्व छात्र परिषद के सक्रिय सदस्य कई वर्षों से अपना योगदान दे रहे हैं। जिनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं, उनको सम्मानित किया जाएगा।महाविद्यालय के सम्मानित प्राचार्य ने जोर देते हुए कहा कि आगामी 24 फरवरी,2021 को ठीक 1 बजे अपराह्न को बहुउद्देश्यीय सभागार में एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के विभिन्न पहलुओं पर विचार गोष्ठी भी आयोजित होनी सुनिश्चित हुआ है। राजकीय महाविद्यालय बड़कोट से अपील है कि वे पूर्व छात्र एवं छात्राये एलुमनी मीट में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। आप सभी का पूर्व छात्र परिषद का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है।

Next Post

मैक्स खाई में गिरी दो की मौत

देहरादून। अल्मोड़ा में एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पौड़ी के धुमाकोट में भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

You May Like