बड़कोट कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत। बडकोट:उत्तरकाशी / (Madanpainuly) बड़कोट के निकट दोबाटा के पास एक ऑल्टो वाहन गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।मृतको में तीन आपसी रिश्तेदार है।सूचना मिलते ही बड़कोट पुलिस, एस डी आर एफ ने मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य किये।घायलों को एम्बुलेंस एवं स्थानीय लोगों की मदद से बड़कोट अस्पताल पहुंचाया गया।गम्भीर रूप से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, मृतकों में नवीन चौहान पुत्र जगदीश चौहान (उम्र 26 वर्ष )ग्राम निसणी , देशराज पुत्र किताब सिंह जयाड़ा (उम्र 27) वर्ष ग्राम डख्याटगांव ,अर्पिता पुत्री नवीन चौहान (उम्र 2 वर्ष) ग्राम निसणी, सीमा पत्नी रणवीर सिंह ग्राम बनास उम्र 36 वर्ष ) की हादसे में मौत हो गई तथा घायलों में प्रीतम सिंह पुत्र विजय सिंह ग्राम बनास , सीता देवी पत्नी नवीन चौहान ग्राम निसणी ननैश पुत्र नवीन चौहान (उम्र 3 वर्ष ) ग्राम निसणी। ,प्रमिला देवी पत्नी मनवीर थाना बड़कोट शामिल है । कार में बैठे लोग गंगनानी मेले से वापस बड़कोट के लिए आ रहे थे।
महाकुंभ में 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, मेला क्षेत्र होगा विस्तारीकरण
Sun Feb 16 , 2020
हरिद्वार। धर्मनगरी में होने वाले कुंभ 2021 मेले में लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इतनी जनसंख्या के लिए समुचित व्यवस्थाएं हो सके इसके लिए कुंभ मेला क्षेत्र में विस्तार का निर्णय लिया गया है। साधु संत भी विस्तार की लंबे समय से मांग करते आ रहे […]

You May Like
-
44 घंटे बाद चंपावत सदर एसडीएम अनिल चन्याल का चला पता
Pahado Ki Goonj September 13, 2022
-
लम्बे से फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Pahado Ki Goonj September 15, 2023

