HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, 24 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां करेंगे पूरी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि उद्योगों का विकास हो। इसीलिए उद्योगों के लिए सरल पॉलिसी लेकर आ रही है। कहा कि सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 24 हजार पदों पर भर्तियां जल्द पूरी करेगी। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और उद्योग भी बढ़ेंगे। उद्योगों के सरलीकरण इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को ऋण के लिए परेशान न होना पड़े। मंगलवार को सर्वे चौक स्थित महिला आईटीआई में मेगा स्वरोजगार मेले का शुभारंभ किया।
स्वरोजगार योजना के तहत ऋण पाने वालों को सर्टिफिकेट दिए और सब्सिडी के चेक बांटे। उन्होंने कहा कि ऋण लेने के लिए लाइनों में चक्कर काटने पड़ते हैं, उन्होंने इसे देखा और महसूस किया है। इसलिए ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि लोगों को काउंटर दर काउंटर न भटकना पड़े। आसानी से लोन मिल जाए। सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 24 हजार पदों पर भर्तियां जल्द पूरी करेगी।
कई पर विज्ञप्तियां निकाली गई हैं। स्वरोजगार योजनाओ के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने वाला बनाया जा रहा है। उन्होंने महिला समूहों को सराहा। मसाले बनाने वाली महिला एकता की मंच से सराहना की। इस दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, डीएम डा. आर राजेश कुमार, सीडीओ नितिका खण्डेलवाल, उद्योग की जीएम अंजलि रावत, सीएम के पीआरओ किशोर भट्ट, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, एके डिमरी, राहुल लारा, राजकुमार सचदेवा, जेएस रावत आदि मौजूद रहे।

Next Post

देर रात चाकू से गोदकर युवक की हत्या।

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में देर रात एक युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे […]

You May Like