देहरादून। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा, श्बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में मदद के लिए देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में वायुसेना के दो एमआई-17 और एक एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर सहित तीन हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया है। जमीन पर आवश्यकता के अनुसार अधिक विमान तैनात किए जाएंगे।
एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा, श्ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा नदी प्रभावित हुई है और बाढ़ के कारण बीआरओ द्वारा बनाया जा रहा पुल बह गया है। ऋषिगंगा परियोजना की अपर रीच भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे चमोली, जोशीमठ और अन्य बहाव क्षेत्र प्रभावित होंगे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें पहले से ही जोशीमठ में तैनात हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहले ही देहरादून से जोशीमठ स्थानांतरित हो चुका है। हम दिल्ली से देहरादून के बाद जोशीमठ तक 3-4 और टीमों को एयरलिफ्ट करने की आयोजन बना रहे हैं।
द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, श्उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के महानिदेशकों से बात की है। सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गई हैं। देवभूमि को हर संभव मदद दी जाएगी। एनडीआरएफ की कुछ और टीमें दिल्ली से एयरलिफ्ट करके उत्तराखंड भेजी जा रही हैं। हम वहां की स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहे हैं।
बाध टूटने के बाद काम कर रहे 150 मजदूरों के गायब होने की आशंका
Sun Feb 7 , 2021
देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ में एक ग्लेशियर टूटने से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने बताया है कि इससे आसपास की आबादी खतरे में आ गई है।बताया जा रहा है कि इससे पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 150 मजदूर गायब हैं। इससे आसपास के गाँव […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) द्वारा जारी हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में सफल हुए छात्र छात्राओं, उनके गुरूजनों और अभिभावकों को बधाई दी है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में ‘मेजर निराला’ फिल्म की निर्माता सुश्री आरूषि निशंक ने शिष्टाचार भेंट की
Pahado Ki Goonj May 29, 2018
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट मुकदमे में पेशी के दौरान इंदिरा के सम्मान में कोई भी अपनी जगह से खड़ा नहीं हुआ था, उसी का फैसला आने के बाद मुश्किलों में घिरने की वजह से इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की रात से देश में इमरजेंसी लगाए जाने की सिफारिश कर दी ,इस सिफारिश को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने मंजूरी देते हुए देश में इमरजेंसी का एलान कर दिया
Pahado Ki Goonj June 25, 2018


