HTML tutorial
HTML tutorial

टक्कर के बाद टैक्ट्रर ट्रॉली और कैंटर कोसी में गिरे, तीन की मौत

Pahado Ki Goonj

बाजपुर, उधमसिंह नगर : शीतल पेय से भरे एक कैंटर पर पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन कोसी पुल से नदी में गिर गए। हादसे में कैंटर में सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

हल्द्वानी से काशीपुर की तरफ शीतल पेय से भरा कैंटर जैसे ही एनएच 74 पर बने कोसी नदी के पुल पर पहुंचा तो पीछे से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने इसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुलिस से नीचे गिर गए। यहीं नहीं कैंटर कोसी नदी में डूब गया। हादसे में कैंटर चालक गंगाराम (41) निवासी मंसूरपुर बरेली, अमरीश कुमार (28) निवासी दूधियाना मुजफ्फरनगर तथा करीब 47 वर्षीय एक महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो लोगों को चोट आई हैं। एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Next Post

चंपावत में मैक्स वाहन खाई में गिरा, नौ लोगों की मौत

चंपावत : स्वाला के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से इसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने खाई से शव निकालने का काम शुरू किया। मृतकों में चार लोगों की शिनाख्त हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने […]

You May Like