HTML tutorial

आन्दोलन जारी,सीबीआई जांच की मांग पर युवा अड़िग।

Pahado Ki Goonj

आन्दोलन जारी,सीबीआई जांच की मांग पर युवा अड़िग।

देहरादून। बीते रविवार को संपन्न हुई यूकेएसएसएससी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर युवाओं का आक्रोश शांत होता नहीं दिख रहा है। राजधानी दून सहित प्रदेश भर में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है तथा वह इसकी सीबीआई जांच की मांग पर अडिग है। वहीं सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने आज से अपना काम शुरू कर दिया है लेकिन छात्र इस जाच से संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि जब तक सरकार इसकी सीबीआई जांच नहीं कराती तथा परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा नहीं कराती वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।छात्रों का साफ कहना है कि उन्हें सरकार की पुलिस और सेवानिवृत जज जो सरकार से वेतन पर निर्भर है वह निष्पक्ष जांच करेंगे इसका भरोसा नहीं है। जबकि सरकार द्वारा उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया जा रहा है कि अगर एसआईटी की जांच से युवा संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर वह इसकी सीबीआई से जांच भी करायेगें और परीक्षा को रद्द भी कर देंगे इसका विकल्प अभी भी खुला रखा गया है। इसलिए इस परीक्षा के परिणाम पर अभी एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने तक स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं।उधर युवा बेरोजगारों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है उनका कहना है कि सरकार किसी भी तरह आंदोलन को समाप्त कराना चाहती है जो लोग यह मानने को ही तैयार नहीं है कि पेपर लीक हुआ है, उनकी जांच पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। सरकार इस मामले के असल दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उधर आज इस पूरे मामले के लिए गठित एसआईटी की टीम ने अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में मुख्य आरोपी जिसने हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर का स्क्रीनशॉट बाहर भेजे थे के हरिद्वार सुल्तानपुर स्थित घर पर जाकर एसआईटी ने साक्ष्य तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। आरोपी खालिद के घर से एसआईटी टीम को क्या कुछ मिला है इसका पता नहीं चल सका है।

 

छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्नएमकेपी में 22.5 प्रतिशत, डीबीएस में 67, डीएवी में 50 प्रतिशत रहा मतदान ।

देहरादून। डीएवी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं छात्राएं भी किसी से पीछे नहीं रही। इसके साथ ही एमकेपी कालेज में मतदान प्रतिशत 22.5 प्रतिशत, डीबीएस में 67 प्रतिशत व डीएवी कालेज में मतदान लगभग 50 प्रतिशत रहा। इसके बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है।शनिवार को यहां डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र चुनाव को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों व उनके समर्थक ढोल नगाडों के साथ कालेज के आसपास डटे रहे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं कहते सुनायी दिये। प्रातः साढे आठ बजे डीएवी कॉलेज में मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं की लाईन लगनी शुरू हो गयी थी। इस दौरान छात्र संघ चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के समर्थक भी मतदान करने जा रहे छात्रों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाते दिखायी दिये। दोपहर तक डीएवी कॉलेज के बाहर समर्थक डीजे की धुन पर नाचते व कहीं पर ढोल की थाप पर नाचते दिखायी दिये। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपनीकृअपनी धुन में लगे रहे और किसी ने भी किसी दूसरे से कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया जिससे मतदान शांतिपूर्वक चलता रहा। सांय को चुनाव अधिकारी ने मतदान पूर्ण होने की घोषणा की। वहीं डीबीएस कालेज में भी मतदान शांतिपूर्वक चलता रहा। वहीं एमकेपी पीजी कालेज में छोटी-छोटी झडपों के साथ ही मतदान जारी रहा। चुनाव अधिकारी के मतदान पूर्ण होने की घोषण के बाद एमकेपी पीजी कॉलेज में 22.5 प्रतिशत मतदान रहा वहीं डबीएस में 67 प्रतिशत मतदान रहा। इसके साथ ही डीएवी पीजी कॉलेज में 3114 छात्रों में से 1623 छात्रों व 1491 छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

छात्र संघ चुनाव में पकड़ा फर्जी वोटर

नैनीताल। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में चल रहे छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू होते ही बड़ा मामला सामने आया है। मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटर पकड़ा गया है। एनएसयूआई अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमल बोरा की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने जांच की तो एक छात्र का फर्जी आईकृकार्ड पकड़ा गया।कालेज प्रशासन ने जांच के दौरान आईकृकार्ड नकली पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अब हर मतदाता का आईकृकार्ड स्कैन कर सत्यापन शुरू कर दिया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। वहीं एनएसयूआई के प्रत्याशी का कहना है कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो वह आमरण आसन पर बैठेंगे। फोटो डी 2पहुंची मशीनें, जल्द शुरू होगा माल रोड का ट्रीटमेंट नैनीताल। शहर की लोअर माल रोड के ट्रीटमेंट का कार्य अब जल्द शुरू हो सकता है। लोनिवि के अनुबंधित ठेकेदार ने माल रोड में ट्रीटमेंट कार्य के लिए हाइड्रा वाली मशीनें पहुंचा दी हैं। इधर टीएचडीसी के विशेषज्ञों की टीम ने माल रोड का निरीक्षण कर ट्रीटमेंट कार्य को एक साथ शुरू करने की सलाह दी है, जिसके बाद लोनिवि की ओर से संशोधित डीपीआर बनाने का काम आरंभ कर दिया गया है।लोअर माल रोड का बड़ा हिस्सा 14 सितंबर को धंस गया था, जिसके बाद लोअर माल रोड पर इंडिया होटल के सामने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इधर 2018 में भी लोअर माल रोड का 25 मीटर हिस्सा झील में समा गया था, इसके बाद उसका लोनिवि ने जियो पाइप से ट्रीटमेंट किया। उस स्थान से आगे को ही हाल ही में धंसाव हो गया था।इधर  टीएचडीसी के सीनियर मैनेजर डिजाइन अविकेश सहित अन्य विशेषज्ञों ने माल रोड में धंसाव वाले से लेकर पूर्व के ट्रीटमेंट हिस्से का निरीक्षण किया। लोनिवि अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना के अनुसार विशेषज्ञों ने पुराने हिस्से के साथ ही नए धंसाव का ट्रीटमेंट आरंभ करने की सलाह दी है। इधर मशीनें पहुंचने के बाद ट्रीटमेंट कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। ईई के अनुसार जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।लोनिवि ने सूचना विभाग के पास माल रोड पर रैंप तैयार कर दिया है। इस रैंप से वाहनों की आवाजाही के बाद लोअर माल रोड पर केवल तीन सौ मीटर हिस्सा ही आवाजाही के लिए बंद हो जाएगा। इसी हिस्से में ही ट्रीटमेंट होना है। ईई के अनुसार उन्होंने रैंप तैयार होने व सुविधा के अनुसार वाहनों की अनुमति के लिए प्रशासन व पुलिस को पत्र भेज दिया है।

पेपर लीक केस, पूछताछ के लिए मुख्य आरोपी खालिद के घर पहुंची एसआईटी

हरिद्वार। यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) पेपर लीक मामले में गठित की गई एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शनिवार की सुबहे एसआईटी की टीम पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद मलिक के घर सुल्तानपुर पहुंची।इस दौरान एसआईटी के साथ स्थानीय पुलिस भी थी। एसआईटी ने करीब एक घंटे तक खालिद के पिता और बहनों से पूछताछ की। हालांकि एसआईटी ने कोई आधिकारिक बयान तो नहीं दिया, लेकिन घर के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी वापस हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के रोशनाबाद मुख्यालय में एसआईटी का संवाद कार्यक्रम है। संवाद कार्यक्रम के बाद एसआईटी फिर से पूछताछ करने गांव आएगी। दो पहले ही प्रशासन ने खालिद के चाचा के खिलाफ अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए उनकी निर्माणधीन दुकान तोड़ी थी। वहीं पिता पर भी बिजली चोरी का आरोप लगा था। इसीलिए पुलिस ने खालिद के पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौतहरिद्वार। कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।मामला लक्सर हरिद्वार रोड़ पर शेरपुर गाँव का है। जहंा तेज रफ्तार बलेनो कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव महाराजपुर खुर्द, लक्सर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर फेरूपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

यूकेएसएसएससी परीक्षा में नकल के आरोपों की जांच तेज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल संबंधी आरोपों पर शासन , प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा है, एवं नकल संबंधी आरोपों की गंभीरता से जांच हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 24.09.2025 को मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। जिसके संबंध में एस.आई.टी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के लिए दिनांक 27 सितंबर 2025 को हरिद्वार जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक एवं 29 सितंबर 2025 को टिहरी गढ़वाल जिले के कलेक्टर सभागार में दोपहर 12ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक विशेष जन संवाद बैठक का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।इन संवाद बैठकों में इच्छुक प्रतियोगी अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक प्रतिभाग कर स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 से संबंधित अपनी शंकाओ एवं प्रश्नों सहित, यदि उनके पास कोई सूचना हो, तो उसे एस०आई०टी० के समक्ष साझा कर सकते हैं। इसके अतिरित्तफ जन संवाद बैठकों में परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अनेक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थान व जनसरोकार से सम्बन्धित कोई भी व्यत्तिफ उपरोत्तफ प्रकरण से संबंधित प्रश्नों, शंकाओं एवं सूचनाओं के संबंध में स्पष्टता चाहने के साथ ही एसआईटी से प्रत्यक्ष रूप से संवाद भी कर सकता है।

Next Post

उत्तराखण्ड को नकल माफियाओं से मुक्ति दिलाकर लेंगे दमःसीएम धामी

उत्तराखण्ड को नकल माफियाओं से मुक्ति दिलाकर लेंगे दमःसीएम धामी देहरादून।सीएम धामी रविवार नैनीताल दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम धामी ने प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत की।  इस मौके पर सीएम धामी ने कहा पिछले कुछ दिनों से नकल माफिया पेपर लीक का षडयंत्र रचकर भोले भाले नौजवानों […]

You May Like