HTML tutorial
HTML tutorial

दीपों की रोशनी से जगमगाया देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शताब्दी समारोह में उमड़ा श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का सैलाब

Pahado Ki Goonj

दीपों की रोशनी से जगमगाया देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शताब्दी समारोह में उमड़ा श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का सैलाब

दीप महायज्ञ में लोकमंगल, सेवा और सद्भावना का संकल्प लेकर युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के तप-त्याग को किया याद

हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह का एक भव्य सत्र श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान दीप महायज्ञ ने पूरे परिसर को दीपों की दिव्य रोशनी से आलोकित कर दिया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका परम श्रद्धेया शैल जीजी, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शैफाली पंड्या तथा उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी समारोह में शामिल हुए।

आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या की उपस्थिति में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग और समाज निर्माण के महान संकल्पों को भावपूर्ण स्मरण किया गया।

संध्याकाल में आयोजित भव्य दीप महायज्ञ समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। हजारों दीपों की जगमगाती लौ के बीच श्रद्धालुओं ने सद्विचार, संस्कार, सेवा और सामाजिक सद्भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

दीप महायज्ञ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक दीप से दूसरा दीप जलाने की तरह सद्विचारों और सकारात्मक चेतना का विस्तार व्यक्ति से परिवार, समाज और पूरे विश्व तक किया जा सकता है।

शताब्दी समारोह का यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना के साथ लोकमंगल और मानव सेवा के संकल्पों को नई ऊर्जा देने वाला रहा।

Next Post

दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय, सीएम धामी का जताया आभार

दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय, सीएम धामी का जताया आभार **मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात, मानदेय वृद्धि के फैसले को बताया राहत भरा कदम** देहरादून। उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के लिए राहत भरी खबर है। दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए […]

You May Like