HTML tutorial

सुरेश भवानी के लोकगीतों पर झूमा ओसला, हरकीदून फेस्टिवल में उमड़ा जनसैलाब

Pahado Ki Goonj

सुरेश भवानी के लोकगीतों पर झूमा ओसला, हरकीदून फेस्टिवल में उमड़ा जनसैलाब

मोरी/उत्तरकाशी।

बड़ासू पट्टी के सीमांत गांव ओसला में आयोजित हरकीदून फेस्टिवल (सौंण मेला) इस वर्ष पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक लोक संस्कृति के रंग में सराबोर रहा। मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक राणा रहे, जबकि आयोजन ग्राम प्रधान सोमेश्वर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मेले में ग्राम सभा ओसला की मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा और लोक रीति-रिवाजों के साथ लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे प्रसिद्ध लोक गायक सुरेश भवानी ने अपने लोकप्रिय लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समूचे माहौल को लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। उनके गीतों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं देर तक झूमते रहे। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि हरकीदून फेस्टिवल का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देना है। मेले ने एक बार फिर स्थानीय संस्कृति को नई पहचान देने के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

You May Like