देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर निस्तारण किया जाये।
मंगलवार को यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जनपद देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एसआईआर प्रकिया के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से उनका फीडबैक भी लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जनपद देहरादून के राजपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 65 प्राथमिक विघालय दिलाराम बाजार और रायपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 10 प्राथमिक विघालय डांडा खुदानेवाला का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस फील्ड विजिट का उद्देश्य धरातल पर आ रही व्यवहारिक समस्याओं को समझने का है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी मंडल आयुक्तों, जिलाधिकारियों, ईआरओ को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने हरिद्वार जनपद का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ. अपूर्वा सिंह, ईआरओ राजपुर तनवीर मारवाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओध्एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर सीईओ कार्यालय के अधिकारियों को भी जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को जनपद ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आगे पढ़ें
भारी मात्रा में चरस सहित दो गिरफ्तार

चम्पावत। नशा तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लगभग डेढ़ किलो चरस बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसओजी व थाना लोहाघाट पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की एक बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व लोहाघाट पुलिस क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को देवीधार पंचेश्वर रोड, लोहाघाट में बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.490 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम आयुष चंद्र आर्य पुत्र स्व. चंद्र प्रकाश, निवासी पुनेठा पेट्रोल पंप के पास, छतार, जनपद चम्पावत व सौरव टम्टा पुत्र दिनेश राम, निवासी ग्राम नसखोला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत बताया। बताया कि बरामद चरस उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही तैयार की थी जिसे वह चम्पावत के एक व्यक्ति को ऊचे दाम में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय मे पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।
आगे पढ़ें
पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा, कारतूस, दो स्कार्पियों वाहन व अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 जुलाई को कोतवाली गदरपुर में सहजपाल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा जिला ऊधमसिंह नगर ने तहरीर देकर बताया था कि बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत दोनों पक्षों में मारपीट होने की पुरानी रंजिश को लेकर 26 जुलाई की शाम नामजद आरोपियो द्वारा सरदार नगर अण्डर पास कट के पास फायरिंग कर उन पर व उसके दोस्तो पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी थी। जिसमें उनके मित्र गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर पर गोली लग गयी।
आरोपियों द्वारा उनके मित्र सौरभ बाबा के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती शाम फरार चल रहे चार लोगों को हरिपुरा जलाशय के पास गूलरभोज से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास स घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक तंमचा, दो कारतूस, दो स्कार्पियों बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजवीर सिंह विर्क पुत्र मांगा सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर, आकाशदीप सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी बरेली नगर नंबर दो ग्राम सभा सरोवर नगर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर, प्रशान्त सिंह उर्फ मनी उर्फ पिद्दी पुत्र अनिल सिंह निवासीकृ वार्ड नं.कृ2 गदरपुर कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर व सौरभ कुमार पुत्र नेक राम निवासी शिवपुरी थाना केला खेड़ा जनपद उधमसिंह नगर बताये जा रहे है।
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री किया विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वेडिंग डेस्टिनेशन या पर्यटन की बात आती हैए तो पहाड़ों की रानी मसूरी का नाम सबसे पहले आता है। मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मसूरी में आने वाले पयर्टक यहां की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार भी मसूरी के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में पुरकुल में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा हैए साथ ही मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक लगभग 13 किमी मुख्य सड़क का उच्चीकरण किया जा रहा है। इसी तरह जल जीवन मिशन के अंतर्गत गंगोलकृ पंडितवाड़ी पेयजल योजना के माध्यम से अनेक गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मालदेवता लाल पुल से सिल्लाकृ मोलधार होते हुए सुआखोली तक के मार्ग का सीआरएफ योजना के अंतर्गत सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार ने ग्राम पंचायत रिखोली के सोलाह गांव में विघुतीकरण का कार्य पूर्ण कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के लिए सहस्त्रधारा में बाल्दी नदी के दोनों किनारों पर 1ण्5 किमी और न्यू कैंट रोड क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने हर वादे को बिना रुकेए बिना थके धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है। लेकिन कुछ लोग झूठ और नकारात्मकता की बातें कर रहे हैं। ऐसे लोगों के पास गिनाने के लिए अपनी कोई उपलब्धि नहीं हैए तो इसलिए वे अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और जनसांख्यिकी बदलाव रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया है। इसी तरह सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही दंगों के दौरान सार्वजनिक और निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाइयों से ही नुकसान की भरपाई करने के लिए सख्त कानून बनाकर कानून का राज स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीतिए ट्टएक जनपद दो उत्पादष्ए ट्टहाउस ऑफ हिमालयाजष्ए ट्टहोम स्टे योजनाष्ए ट्टवेड इन उत्तराखंडष् और ट्टसौर स्वरोजगार योजनाष् जैसी पहलें शुरू की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आज हजारोंकृलाखों युवा अपने ही गाँव और शहर में रोजगारदाता बन रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4ण्4 प्रतिशत की कमी आई है। इतना ही नहींए नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स में भी उत्तराखंड ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ऐसा उत्तराखंड बनाना चाहती हैए जहां किसी भी युवा को रोजगार के लिए पलायन ना करना पड़े। साथ ही मातृशक्ति पूरी तरह सशक्त और आत्मनिर्भर हो। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ रहा है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भी सड़कए पेयजलए सामुदायिक भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुडे कार्य तेजी से सम्पन्न किए जा रहे हैं। इस मौके पर दायित्वधारी श्रीमती ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, भाजपा नेता वीर सिंह चैहान, नेहा जोशी, सीमा पुंडीर, लक्ष्मण सिंह रावत उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
मतदाता दस्तावेजों का होगा सख्त सत्यापन,एसआईआर सुनवाई के लिए विभागवार नोडल अधिकारी किए गए तैनात
देहरादून। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र में विसंगतियों पर मतदाता नोटिस के जवाब में जो दस्तावेज देंगे, संबंधित विभागों से आयोग उनका सत्यापन कराएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
इन सभी नोडल अधिकारियों को मतदाताओं की ओर से सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि आयोग की ओर से निर्धारित 11 दस्तावेजों में मुख्य रूप से शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर जैसे अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए ससमय कार्रवाई की जाए। जिले में तैनात नोडल अफसरों के साथ समन्वय बनाते हुए राज्य स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मैट्रिकुलेशन, शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्रों, भवन आवंटन प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए राजस्व परिषद, जन्म प्रमाणपत्र के लिए निदेशक शहरी विकास, निदेशक स्वास्थ्य, परिवार रजिस्टर, भवन आवंटन के लिए निदेशक पंचायतीराज, विभिन्न विभागों के ऑनलाइन सेवा के लिए निदेशक आईटीडीए को राज्य स्तरीय नोडल नियुक्त किया गया है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं आईटीडीए के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम के निर्देशों के बाद चुनाव अधिकारी भी एसआईआर निरीक्षण के लिए मैदान में उतर गए। खुद सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून में निरीक्षण, समीक्षा की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी दुमका ने चंपावत में समीक्षा की। अन्य जिलों में भी जाएंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इसके बाद वे टिहरी व ऊधमसिंह नगर की समीक्षा करेंगे। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की समीक्षा करेंगे।
आगे पढ़ें
25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

चमोली। ऑपरेशन प्रहार के तहत बदरीनाथ पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बदरीनाथ धाम की पवित्रता एवं चारधाम यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्ऑपरेशन प्रहारश् के तहत कोतवाली बदरीनाथ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा बदरीनाथ धाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भृगुधारा गुफा जाने वाले पैदल मार्ग पर घेराबंदी करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तर किया है। जिसकी पहचान सुरेन्द्र सिंह 75 वर्ष,निवासी ग्राम भृगुधारा,थाना बदरीनाथ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया गया कि, गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध थाना बदरीनाथ पर मु.अ.सं. 10/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बद्रीनाथ वहीं, मंदिर परिसर में असभ्य हरकत करने वाले तीन युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दूसरी और पुलिस टीम द्वारा मंदिर परिसर के समीप पंजाब निवासी तीन युवकों को सार्वजनिक स्थान पर असभ्य एवं अशोभनीय हरकतें करते हुए पाया गया। श्रद्धालुओं की आस्था एवं धाम की गरिमा को देखते हुए तीनों युवकों को तत्काल कोतवाली लाया गया। उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने धाम की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि,धाम की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
बता दें इससे पूर्व में भी चेकिंग के दौरान एक वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा गया लगभग 12 किलो से अधिक चिकन व मछली का मांस व शराब की बोतलें बदरीनाथ पुलिस ने बरामद की थी।
बताते चलें कि,बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मांस व मदिरा का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को धाम क्षेत्र में लाना धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ स्थानीय नियमों का भी उल्लंघन है।
आगे पढ़ें
सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, चरण धोकर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने हर हर महादेव के जयघोष लगाए।
पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने शिवभक्तों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और कांवड़ यात्रा की सकुशल एवं सफल संपन्नता की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के लिए लगाए गए भंडारे का शुभारंभ किया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया।
कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरन जैसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चैहान सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का रूप है। कांवड़ यात्रा में हमें इनके रूप में भगवान शिव की सेवा करने का अवसर मिलता है। पिछले पांच सालों से उन्हें कांवड़ियों के लिए सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अभी तक कांवड़ मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 48 हजार कांवड़ियों का इलाज किया जा चुक है।
सीएम धामी ने कहा कि भगवान भोले, वास्तव में भोले हैं, जो अपने भक्तों के समस्त पापों को नष्ट कर देते हैं। भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से अपने भक्तों की सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं। कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही पर्व नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण का भी उत्सव है। इस वर्ष एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट चुके हैं।
सीएम धामी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर जैसे सांस्कृतिक और पुनर्जागरण के कार्य हो चुके हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा के बाद फिर से भव्य और दिव्य केदार बनाने का कार्य हुआ है। वहां आस्था पथ, भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा जैसे अनेको काम वहां हुए हैं। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। आदि कैलाश में हजारों श्रद्धालु रोजाना जा रहे हैं। हरिद्वार गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर भी मिला का पत्थर साबित हो रहे हैं। हरिद्वार हरि का द्वार है। सीएम धामी ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू यादव और उनके साथियों ने संसद में हमारे संतों को बदनाम करने का कार्य किया है। इनकी सनातन के प्रति नीची सोच है। यह लोग सनातन और आस्था के मार्ग में विघ्न डालने का कार्य करते हैं। फिर भी वो मां गंगा से ऐसे लोगों की सद्बुद्धि की कामना करते हैं. भगवान, पप्पू यादव और उनके साथियों को भी सद्बुद्धि देने का आशीर्वाद प्रदान करें।
कांवड़ मेले में होटल ढाबों में मिलावटी भोजन न मिले, उसकी सघन जांच की जा रही है। वाटर एम्बुलेंस चलाई गई है। कांवड़ मेले में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वो सबसे अपील करते हैं कि सब नियमों का पालन करें और भगवान शिव की इस यात्रा को अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। इसलिए सभी शिवभक्त सरकारी दिशानिर्देश का पालन करें। सीएम धामी ने छोटी मोटी कमियों के लिए शिवभक्तों से क्षमा करने की प्रार्थना भी की।
आगे पढ़ें
सावन के महीने में धर्मनगरी में आस्था का महासैलाब, 60 साल की महिलाओं के कंधों पर कांवड़

हरिद्वार। सावन के महीने में धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का उत्साह अब चरम सीमा पर पहुंच गया है। गंगा घाटों से लेकर प्रमुख कांवड़ मार्गों तक आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ रहा है, जिसमें उम्र की कोई सीमा दिखाई नहीं दे रही। पांच साल के मासूम बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाएं भी कंधों पर कांवड़ रखकर गंगाजल लेने पहुंच रही हैं। शिवभक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपने अपने गंतव्य की ओर पैदल रवाना हो रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, कांवड़ मेले में अब तक हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। हरकी पैड़ी, सुभाष घाट और मालवीय घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी हुई है। गंगाजल भरने के बाद कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। इस बार मेले में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से बढ़ी है। कई महिलाएं परिवार के साथ कांवड़ यात्रा कर रही हैं, जबकि बड़ी संख्या में महिला समूह भी नजर आ रहे हैं। वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ कंधों पर छोटी कांवड़ रखकर शिवभक्ति का संदेश दे रहे हैं। रंग बिरंगी और आकर्षक कांवड़ों के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।ं छोटे बच्चे भी आस्था की इस यात्रा में पीछे नहीं हैं। कोई बच्चा दोनों तरफ गंगाजल भरी हुई कांवड़ ले जाता दिखाई दे रहा है, तो कोई अपने सामर्थ्य के अनुसार पारंपरिक बांस की बनी कांवड़ ले जाता नजर आ रहा है। बिना किसी मनोकामना के बस बच्चे गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हो रहे हैं। वहीं अब 8 से 11 अगस्त के बीच डाक कांवड़ और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि के मुख्य जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। नागरिक पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल, एटीएस, बीडीएस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें प्रमुख घाटों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए हरिद्वार में 10 ड्रोन जोन बनाए गए हैं। जबकि ऋषिकेश और नीलकंठ क्षेत्र में 4 अतिरिक्त ड्रोन निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा चारधाम कंट्रोल रूम से 529 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। खास बात है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गदर्शन संबंधी क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
आगे पढ़ें
भगवा पहनकर सनातन का अपमान स्वीकार नहींः रामदेव

हरिद्वार। बाबा रामदेव ने संसद में सांसद पप्पू यादव के प्रोटेस्ट पर भी स्वामी रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म और पंथ का प्रतीक पहनकर अपमान नहीं करना चाहिए। भगवा पहनकर हमारे सनातन का अपमान करना आपत्तिजनक है। यह धार्मिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक और संवैधानिक रूप पाप व अपराध है। राजनीतिक मुद्दा उठाने के लिए किसी भी धर्म को टारगेट न करके अपनी बात रखनी चाहिए।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन इस बार भी जड़ी बूटी दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ में हवन यज्ञ किया गया. योगगुरु स्वामी रामदेव समेत हजारों लोगों ने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं दी। योगगुरु स्वामी रामदेव ने सभी चिकित्सा पद्धतियों में आयुर्वेद का सबसे बेहतर बताया।
मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव ने कांवड़ियों से शांतिपूर्ण तरीके नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किए गए प्रोटेस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों से आग्रह किया कि जब हर हिंदू में शिवत्व, रामत्व, कृष्णत्व और देवत्व होगा, तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। जातीय, मजहबी और राजनीतिक उन्माद से देश में हिंदुत्व की प्रतिष्ठा नहीं होगी। मां गंगा भगवान शिव का ही स्वरूप है, इसलिए सभी कांवड़िए आस्था के साथ स्नान करें और गंगाजल को भगवान शिव पर अर्पित करें। भांग, धतूरा, सुल्फा गांजा और बीड़ी सिगरेट जैसा किसी भी प्रकार नशा न करें।
उन्होंने बताया कि भगवान शिव किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते हैं, बल्कि नशा करने वाले लोग, गांजा, धतूरा और भांग को भगवान शिव पर अर्पण किया करते थे। इस तत्व को समझने की आवश्यकता है। इसलिए कांवड़िए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, हिंसा और नशा न करें। यह सब शिव आराधना और शिव भक्ति के खिलाफ है. इसलिए वो सभी शिवभक्तों से आराधना करते हैं कि सभी शिव भक्त सच्चे शिवत्व को धारण करें।
रामदेव ने कहा कि आपको मुद्दा उठाने का अधिकार है, लेकिन भारत का संविधान भगवा और सनातन का अपमान करने का अधिकार नहीं देता है। जितना एससी एसटी का अपमान करना अपराध है, उतना ही सनातन का अपमान करना ही अपराध है। उन्होंने कहा कि किसी संत, ब्राह्मण और पुजारी का अपमान करना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक अपराध है।
आगे पढ़ें
चारधाम यात्रा की सुरक्षा संभालेगा नभ नेत्र ड्रोन,श्रद्धालुओं की करेगा निगरानी
देहरादून। चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार पहली बार अत्याधुनिक नभ नेत्र ड्रोन की तैनाती की जा रही है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत वाला यह हाई-टेक ड्रोन पांच किमी के दायरे तक उड़ान भरकर हाई-रिजाल्यूशन कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की निगरानी करेगा। इसकी शुरुआत आगामी कांवड़ मेले से की जाएगी, जहां भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में इसका उपयोग होगा।
नभ नेत्र ड्रोन यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन के पीक आवर्स में श्रद्धालुओं की गतिविधियों की लाइव तस्वीरें और वीडियो एसडीआरएफ मुख्यालय तथा चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम तक पहुंचाएगा। इससे कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रख सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सकेंगे। किसी भी आपदा या आपात स्थिति में यह ड्रोन घटनास्थल की वास्तविक और लाइव तस्वीरें उपलब्ध कराएगा।इससे रेस्क्यू टीमों को स्थिति का सटीक आकलन करने और राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति तय करने में मदद मिलेगी। एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि अत्याधुनिक नभ नेत्र ड्रोन का संचालन आगामी कांवड़ मेले से शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से भीड़ नियंत्रण, निगरानी, आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। अधिक प्रभावी बनाने के लिए एआइ से भी जोड़ा गया है जिससे त्वरित अलर्ट मिल सके।उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) द्वारा एसडीआरएफ को उपलब्ध कराए गए इस ड्रोन के साथ एक अत्याधुनिक कंट्रोल वैन भी तैनात रहेगी। इसी वैन के माध्यम से ड्रोन का संचालन किया जाएगा तथा लाइव वीडियो और फोटो मुख्यालय एवं चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम तक भेजे जाएंगे।
आगे पढ़ें
*🕉️ आत्मीय आमंत्रण 🚩*

समस्त *गौधाम प्रभारियों* एवं *गविष्ठी यात्रा कार्यक्रम आयोजकों* के लिए *ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनन्तश्रीविभूषित स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज* के नेतृत्व एवं पावन सान्निध्य में आगामी राष्ट्रव्यापी गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध अभियान के सफल संचालन हेतु *चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला (Training Workshop), नियुक्ति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरण* समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यशाला में संगठन की *आगामी कार्ययोजना, दायित्व, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा सभी प्रभारियों एवं आयोजकों को आधिकारिक नियुक्ति-पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।*
📍 कार्यक्रम विवरण
🗓️ *दिनांक: 14 अगस्त से 17 अगस्त 2026*
📍 स्थान:
*सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा*
*जिला – बेमेतरा, छत्तीसगढ़*
विशेष सूचना :
13 अगस्त की रात्रि से 18 अगस्त की प्रातः तक आपके आवास (विश्राम) एवं भोजन की समुचित व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। आगमन एवं प्रस्थान हेतु यात्रा व्यवस्था प्रत्येक प्रतिभागी को स्वयं करनी होगी।
17 अगस्त की सायंकाल कार्यक्रम की पूर्णाहुति के उपरांत आप अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर सकते हैं।
*समस्त गौधाम प्रभारियों एवं आयोजकों की उपस्थिति अनिवार्य है।*
*यदि किसी अपरिहार्य आपातकालीन कारणवश स्वयं उपस्थित होना संभव न हो, तो अपने स्थान पर अधिकृत प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से भेजें।*
*बिना पूर्व सूचना एवं बिना प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने पर संगठन की आवश्यकता अनुसार आपके स्थान पर नवीन गौधाम प्रभारी/आयोजक नियुक्त किया जा सकता है।*
अतः सभी समय पर उपस्थित होकर पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें तथा राष्ट्रव्यापी गौरक्षा अभियान को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
॥ गोमाता की जय ॥
॥ शंकराचार्य भगवान की जय ॥
आज्ञा से :
*जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज*
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 04 अगस्त 2026
*टिहरी में एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी के निर्देश*
*मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक*
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कल सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में एक बैठक कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की गयी।
विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति, नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियों के निराकरण तथा प्राप्त प्रपत्रों के सत्यापन तथा दिये नोटसों पर सुनवाई संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किये जांए।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव एवं आवश्यक जानकारी साझा करते हुए अपने राजनीतिक दलों द्वारा एसआईआर के तहत कराए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया ।
बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के उपरांत अब दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों—घनसाली, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, टिहरी तथा धनोल्टी में कुल 994 मतदान केंद्र तथा 4,63,628 प्रारूप मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण के दौरान प्रारूप नामावली से 43,625 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि बीएलओ द्वारा कुल 1,17,501 नोटिस जारी किए गए। इनमें से 92,473 नोटिस (लगभग 79 प्रतिशत) संबंधित मतदाताओं तक वितरित किए जा चुके हैं।
दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए जनपद में कुल 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। चार विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई 03 अगस्त 2026 एवं दो विधानसभा क्षेत्रों में आज 04 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।
एमआईआर कार्यक्रम हेतु राजनीतिक दलों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को बनी रहे ।
इसके अतिरिक्त, 14 मई 2026 से अब तक जनपद में फॉर्म-6 के 3,085, फॉर्म-6ए के 3, फॉर्म-7 के 50 तथा फॉर्म-8 के 1,462 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनके नाम, पते अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है या कोई दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर समयबद्ध रूप से उसका निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि सुशील पाण्डेय, मुरारी लाल खंडवाल, गबर सिंह, जयेन्द्र पंवार, राजेन्द्र डोभाल आदि उपस्थित रहे ।


