HTML tutorial

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन,11 घायल,दो की हालत गंभीर जानिए सभी समाचार 

Pahado Ki Goonj
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन,11 घायल,दो की हालत गंभीर जानिए सभी समाचार
अल्मोड़ा। मंगलवार को जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर अनियंत्रित  होकर खाई में जा गिरा।
हादसे में वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें दो हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद श्रद्धालु परिवार सहित कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए मैक्स संख्या यूके-03-टीए0097 में सवार होकर निकले थे। लेकिन बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भूलवश जागेश्वर मार्ग की बजाय धौलछीना की ओर मुड़ गया।
बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन करीब 15 मीटर गहरी खाई में जाकर गधेरे में अटक गया।इस हादसे में वाहन सवार दिनेश कुमार शुक्ला (62), प्रतिमा शुक्ला (50), पूर्णिमा शुक्ला (24), स्नेहा शुक्ला (23), अमित तिवारी (32), दीपाली तिवारी (25), दिव्यांश तिवारी (5) एवं शिर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक शेर सिंह (56) पुत्र गुमान सिंह, निवासी मोहनपुर, जिला चंपावत भी हादसे में घायल हुए हैं।
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं पूर्णिमा शुक्ला और दीपाली तिवारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एसआइ गोकुल ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक शेर सिंह को अचानक झपकी आ गई, इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि वाहन के गधेरे में अटकने से बड़ा हादसा टल गया।वांश तिवारी (2), निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश, जबकि ममता कौशल एवं मानवी कौशल निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
आगे पढ़ें

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर  बिछड़ी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Lavc60.9.100
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच  हरियाणा के पानीपत निवासी एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने परिजनों से बिछड़ गई। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण महिला को सकुशल उनके परिवार से मिलवा दिया गया। परिजनों से मिलने के बाद महिला की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, ईशवंती देवी उम्र 72 वर्ष, निवासी पानीपत, हरियाणा, सोमवती अमावस्या के अवसर पर अपने परिवार के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आई थी। विष्णु घाट क्षेत्र में स्नान के दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण वह अपने परिजनों से बिछड़ गईं। काफी देर तक परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित खोज लिया। महिला आसपास घाटों पर परेशान होकर भटक रही थी। इसके बाद तत्काल पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से लगातार उनके संबंध में सूचना प्रसारित कराईं।
एसपी सिटी अभय सिंह के निर्देश पर सीसीआर भवन में बने खोया पाया केंद्र के माध्यम से भी महिला के परिजनों की तलाश शुरू की गई। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और कुछ ही समय बाद महिला की परिजन सरोज और रेखा गुप्ता सीसीआर पहुंच गईं। आवश्यक कार्रवाई के बाद ईशवंती देवी को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। काफी देर तक बिछड़ने के कारण डरी और परेशान दिख रही ईशवंती देवी अपने परिजनों को सामने देखकर भावुक हो उठीं। उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी भीड़ में वह इतनी जल्दी अपने परिवार से मिल पाएंगी. वहीं, परिजनों ने भी हरिद्वार पुलिस की तत्पर कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला के परिजनों बिछड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सकुशल खोज लिया था और परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजन महिला को लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
आगे पढ़ें

निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, पहले फैली थी मौत की अफवाह
देहरादून। भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले ही अपना बेटा खोने से वह सदमे में थी। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। बता दें कि उत्तराखंड टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए श्हाई-परफॉर्मेंस कोचश् के रूप में कार्यरत थे।
आगे पढ़ें

मकान पर गिरा तुन का पेड़, तीन लोगों की जान बाल-बाल बची


बागेश्वर। तेज अंधड़ और बारिश के दौरान रिखाड़ी गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव के एक व्यक्ति के मकान पर तुन का विशाल पेड़ गिर गया। घर के भीतर परिवार के लोग नहीं थे। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। मकान का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
रिखाड़ी गांव निवासी खीमानंद पुत्र बची राम के आवासीय मकान पर तुन का विशाल पेड़ गिर गया, जिससे मकान का लिंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भवन में दरारें पड़ गईं।
गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद रहने वाले खीमानंद, उनकी पत्नी कलावती देवी तथा पुत्र सौरभ घर पर नहीं थे, जिससे तीनों की जान बच गई।
ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा तथा बारिश के कारण पेड़ अचानक मकान पर आ गिरा। हादसे से मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।
परिवार के सामने अब आवासीय संकट भी खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान सुनीता आर्या ने बताया कि पीड़ित परिवार पिछले तीन वर्षों से खतरे का कारण बने पेड़ों को हटाने की मांग कर रहा था। इस संबंध में वन विभाग को कई बार अवगत कराया गया।
आगे पढ़ें

सरिता ताल झील में गिरी पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार


नैनीताल। नैनीताल में यूपी मुरादाबाद के पर्यटकों से भरी कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे सरिता ताल झील में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के चलते सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी चार पर्यटक नैनीताल घूमने के बाद कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनीताल-मुरादाबाद मार्ग पर सरिता ताल क्षेत्र के पास उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से नीचे खाई की ओर लुढ़कते हुए सरिता ताल झील में जा गिरी। हादसे को देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद कार में सवार कुछ लोग खुद बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो अन्य लोग वाहन के भीतर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान चलाया और दोनों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. क्षेत्रीय निवासी अभय बवाड़ी ने बताया कि कार नैनीताल से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। अचानक वाहन बेकाबू होकर पहाड़ी से नीचे गिर गया और सीधे सरिता ताल झील में जा पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे पढ़ें

युवती ने फंासी लगाकर दी जान
देहरादून। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान जे दी। इसकी सूचना पुलिस को परिजनों ने दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहंुचकर  युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका रिया कुमारी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने से युवती के हताश होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
आगे पढ़ें

खाई में गिरी व्यक्ति को रेस्क्यू का सकुशल बाहर निकाला

Lavc60.20.101

रुद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह रुद्रप्रयाग में पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति अचानक करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल  ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट रतुड़ा से अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि व्यक्ति लगभग 30 मीटर नीचे दुर्गम खाई में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। खड़ी ढलान और कठिन भूभाग के बावजूद टीम के जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने विशेष तकनीकों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर घायल तक पहुंच बनाई और उसे सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर के माध्यम से ऊपर लाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद कर्मियों ने घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके उपरांत उसे आगे के उपचार के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह भंडारी (पुत्र अवतार सिंह भंडारी), निवासी पाबौ, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
आगे पढ़ें

बैरागीवाला हत्याकांडः 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत बैरागीवाला में युवक विनोद कश्यप की हत्या के बाद रविवार को गांव में हिंसा, आगजनी और पुलिस पर पथराव करने वाली भीड़ पर एक्शन तेज हो गया है। पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैरागी वाला गांव में रविवार को हुए बावल में शामिल लोगों को मौके पर की गई वीडियोग्राफी से करीब 150 उपद्रवियों को चिन्हित किया है। जिन्होंने हत्या के मामले में आरोपी के घरों में आगजनी तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव करने के साथ-साथ रास्ते को भी जाम कर दिया था। जिन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार में बताया कि सहसपुर में पुलिस ने बैरागीवाला गांव में कई घंटो तक आगजनी और तोड़फोड़ के साथ-साथ देहरादून यमुनोत्री मार्ग को बाधित करने वालों पर कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला, आगजनी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही वीडियो को खंगालने के बाद मामले में उपद्रव करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
वहीं इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन की टीम ने जो वीडियो रिकॉर्डिंग की है। उसमें कई लोगों को चिन्हित कर लिया गया है, जबकि कोई और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
आगे पढ़ें

मानसून से पहले सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम पर रोक,उठने लगे कई सवाल

देहरादून। देश भर में सफल ट्रायल के बाद भी अचानक सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम पर रोक लगा दी है। यह एक एडवांस मोबाइल-आधारित आपदा चेतावनी सिस्टम है, जो आपदा के समय में एक साथ लाखों-करोड़ों लोगों के फोन पर चेतावनी मैसेज भेज सकता है।
देशभर में मई 2026 में लॉन्च की गई सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आपदा के दौरान लोगों तक कुछ ही सेकेंड में चेतावनी पहुंचाने वाली इस आधुनिक तकनीक को क्यों रोका गया और इसका असर उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य पर कितना पड़ सकता है। उत्तराखंड में मानसून का मौसम शुरू होते ही आपदा प्रबंधन तंत्र की जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ जाती हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों से लेकर नदी-नालों के जलस्तर और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की निगरानी तक, पूरा प्रशासनिक तंत्र अलर्ट मोड में आ जाता है। इसकी वजह भी साफ है। राज्य का भौगोलिक स्वरूप ऐसा है जहां कुछ मिनटों की भारी बारिश भी बड़ी आपदा का रूप ले सकती है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा, चमोली आपदा, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि पहाड़ में समय पर मिली चेतावनी कितनी महत्वपूर्ण होती है।
यही वजह थी कि केंद्र सरकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण , दूरसंचार विभाग , गृह मंत्रालय और सी-डॉट पिछले कई वर्षों से एक ऐसी तकनीक विकसित करने पर काम कर रहे थे, जो किसी भी संभावित आपदा क्षेत्र में मौजूद लोगों तक कुछ ही सेकेंड में चेतावनी पहुंचा सके। मई 2026 में देशभर में लॉन्च की गई सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस को इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना गया था। लेकिन लॉन्च के महज कुछ सप्ताह बाद ही इस सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिए जाने के फैसले ने नई बहस छेड़ दी है।
आगे पढ़ें

किसान लोकशक्ति संगठन का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न,किसानों की दशा पर हुई चर्चा


हरिद्वार। जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर श्री हठयोगी आश्रम, चण्डीघाट, हरिद्वार में आयोजित किया गया।इस शिविर की अध्यक्षता परम पूजनीय बाबा हट्योगी जी महाराज एवं  ए०के० सोलंकी ने की संचालन राजवीर मिह तोमर ने किया।
शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यभान सिँह चैहान ने किसानों की समस्याओं को जोरदार रूप से उठाया और देश भर में इसके लिए प्रदर्शन करने व सरकार को ज्ञापन देने की बात कही।संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव  सुरेन्द्र सिंह राणा (एडवोकेट) ने को किसानों अधिक पेंशन व मुफ्त इलाज की मांग की। किसान संगठन के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार धीमान ने देशभर से आए किसानों, कार्यकर्ता, सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हुए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।संरक्षक अशोक ने किसानों की बात रखी व उनके सुझाव साझा किये। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ )श्रीमती सुमन चैहान ने भी किसानों को एक सूत्र में बाँधने की अपील की।
इस शिविर में देशभर से आए किसानों ने शिरकत की। चिंतन शिविर में सुधीर तालियान, तालियान खाप के प्रमुख ने भी देश में किसानों की दयनीय स्थिती को सभी से अवगत कराया । इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा प्रदेश महासचिव उत्तराखण्ड,  विजय राणा (सैनिक प्रकोष्ट), श्रीमती मंजू नेगी ,आदेश धीमान, धामी ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इन तीनों दिन संगठन ने सभी के लिए भण्डारे का भी आयोजन किया। जिसमें देश से आए कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर प्रसाद वितरण में भागीदारी की ।
आगे पढ़ें

हेमकुंड साहेब यात्रियों व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट,कई चोटिल
चमोली। मंगलवार सुबह जिले के कर्णप्रयाग में सिख समुदाय के यात्रियों की स्थानीय लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हेमकुंड साहिब से लौटते वक्त सिख समुदाय के लोगों की कर्णप्रयाग बाजार में कुछ लोगों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। कुछ ही विवाद बढ़ गया। समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कई कई लोग चोटिल हो गए वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने चैकी परिसर सहित बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पंचपुलिया में भी जाम लगा दिया। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गौचर में यात्रा फिलहाल को रोक दिया गया है।ए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक होटल स्वामी की गंभीर हालत को देखते हुए एयर लिफ्ट कराया गया।करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखने के बाद लोगों ने थाने में वार्ता की, जिसके बाद जाम खुला को यात्रियों ने राहत की सांस ली। जाम के चलते यात्रा मार्ग पर वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोकना पड़ा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल विवाद के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कर्णप्रयाग सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं की कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हुई और जिसके बाद सिख श्रद्धालु ने स्थानीयों लोगों पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी हंगामा किया गया और ट्रैफिक को जाम किया। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। स्थानीय लोगों को समझने की कोशिश की। कुछ देर बाद आवाजाही के लिए यातायात सुचारू हो गया।

Next Post

हेली सेवा से बची प्रसव पीड़िता की जान, परिजनों ने दीपक बिजल्वाण का जताया आभार

हेली सेवा से बची प्रसव पीड़िता की जान, परिजनों ने दीपक बिजल्वाण का जताया आभार बड़कोट/उत्तरकाशी, । बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गंभीर प्रसव मामले में समय पर हेली सेवा उपलब्ध होने से प्रसव पीड़िता की जान बचाई जा सकी। पीड़ित परिवार ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए सामाजिक […]

You May Like